{"_id":"570555f64f1c1b946ac81223","slug":"complain","type":"story","status":"publish","title_hn":"1500 के सूखा राहत चेक के भुगतान पर 200 सुविधा शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1500 के सूखा राहत चेक के भुगतान पर 200 सुविधा शुल्क
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 07 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
कुंडा(ब्यूरो)। किसानों का आपदा राहत का चेक बंदरबांट का शिकार हो जा रहा है। लेखपाल से बचने के बाद बैंक में इसके भुगतान के लिए भी सुविधा शुल्क चाहिए। कस्बे के बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में इसी को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। पीड़ित किसान ने एसडीएम को शिकायती पत्र दिया है।
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के सोभई का पुरवा गांव निवासी दयाशंकर मिश्र पुत्र महादेव मिश्र को आपदा राहत का 1500 रुपये का चेक मिला था। वह उसे लेकर कुंडा स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश की ग्रामीण बैंक में गया था। उसने चेक साइन करके एकाउंटेंट को दिया तो उसने उसे न भजने की बात कहते हुए वापस कर दिया। काफी परेशान होने पर उसे बताया गया कि इसके लिए सुविधा शुल्क देना पड़ेगा।
इसके बाद वह शाखा प्रबंधक से मिला तो उन्होंने भी हीलाहवाली की। बाद में 200 रुपये के सुविधा शुल्क देने पर चेक कैश करने की बात कही। इस पर किसान ने बैंक में हंगामा करना शुरू कर दिया तो शाखा प्रबंधक ने उसे गाली देते हुए अभद्रता की। इसके बाद उसने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर इसकी शिकायत की है। उसका कहना है कि उसकी शाखा अवसानगंज में भी उसका चेक नहीं कैश किया गया।