{"_id":"63fe62f79938fc1959063277","slug":"competitor-student-jumps-in-front-of-train-by-keeping-suicide-note-in-his-pocket-pratapgarh-news-c-3-1-ald1006-68369-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: जेब में सुसाइड नोट रखकर प्रतियोगी छात्र ने ट्रेन के सामने लगा दी छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: जेब में सुसाइड नोट रखकर प्रतियोगी छात्र ने ट्रेन के सामने लगा दी छलांग
Wed, 01 Mar 2023 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 01 Mar 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
नोएडा में रहकर प्रतियोगी परीक्षा व सेना भर्ती की तैयारी करने वाले युवक ने जेब में सुसाइड नोट रखकर ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।
प्रयागराज-प्रतापगढ़ रेलमार्ग पर मंगलवार की सुबह देल्हूपुर थाना क्षेत्र के धीरगंज रेलवे स्टेशन के पास थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव निवासी अमन सिंह (23) का शव क्षत विक्षत हालत में ग्रामीणों ने देखा। सूचना पर पहुंची देल्हूपुर व मऊआइमा पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उसकी जेब कब्जे में लिया। मृतक की जेब से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला। जिसमे वह परिवार के लोगों से माफी मांगते हुए घटना के लिए खुद को जिम्मेदार ठहरा रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के पिता देवेंद्र प्रताप सिंह सहित रोते बिलखते रहे।
विज्ञापन
मृतक छह दिन पहले नोएडा से घर आया था, लेकिन वह मानसिक रूप से परेशान था। घटना से मृतक के बड़े भाई अंकुश व बहन महिमा का रो-रोकर बुरा हाल है।