{"_id":"6675f920fe73891540098bc4","slug":"competitive-student-dies-due-to-car-collision-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-119243-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: कार की टक्कर से प्रतियोगी छात्र की मौत, कोचिंग जाते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: कार की टक्कर से प्रतियोगी छात्र की मौत, कोचिंग जाते समय हुआ हादसा
Sat, 22 Jun 2024 03:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा।
- फोटो : प्रतीकात्मक
लालगंज अझारा से प्रतियोगी परीक्षा की कोचिंग कर घर लौट रहे प्रतियोगी छात्र महेंद्र यादव को बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में प्रयागराज ले जाते समय उसकी मौत हो गई। जेठवारा के नगर पंचायत डेरवा सराय इंद्रावत निवासी महेंद्र यादव (23) लालगंज अझारा में प्रतियोगी परीक्षा की कोचिंग करने साइकिल से जाता था।
शुक्रवार सुबह वह साइकिल से कोचिंग करने गया था। दोपहर में घर लौटते समय भावनपुर खटवारा के करीब बेकाबू कार ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक कार लेकर भाग निकला। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। वहां पहुंचने से पहले उसकी रास्ते में मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई वीरेंद्र कोटेदार हैं और पिता मुंबई में निजी कंपनी में काम करते हैं। उसकी मौत के बाद परिजन रोते-बिलखते रहे।