{"_id":"5e1b6b6b8ebc3e87e021b397","slug":"competitions-give-opportunity-to-talent-talent-pankaj-pratapgarh-news-ald265544431","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिताओं से मिलता है प्रतिभाओं को तराशने का मौका : पंकज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिताओं से मिलता है प्रतिभाओं को तराशने का मौका : पंकज
विज्ञापन
बाबागंज के मसवन सियरिया में स्पोर्टिंग क्रिकेट कप का उद्घाटन करते प्रमुख पंकज सिंह।
- फोटो : PRATAPGARH
बाबागंज के मसवन सियरिया में स्पोर्टिंग क्रिकेट कप की शुरुआत रविवार को हुई। उद्घाटन मैच संग्रामगढ़ व हीरागंज की टीम के बीच खेला गया। कांटे की टक्कर में संग्रामगढ़ की टीम ने छह विकेट से मैच जीत लिया।
क्षेत्र के मसवन सियरिया में स्पोर्टिंग क्रिकेट कप का उद्घाटन रविवार को ब्लाक प्रमुख बाबागंज हितेश प्रताप सिंह पंकज ने फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलता है।
हमें ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहन देने की जरूरत है। क्रिकेट प्रतियोगिता का उदघाटन मुकाबला संग्रामगढ़ और हीरागंज की टीमों के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर संग्रामगढ़ की टीम ने 100 रन बनाए। जवाब में उतरी हीरागंज की टीम सात ओवर में 98 रन पर ही आल आउट हो गई। इसके चलते संग्रामगढ़ की टीम उद्घाटन मैच की विजेता बनी।
विज्ञापन
इस दौरान ग्राम प्रधान बसंत कुमार यादव, पूर्व प्रधान राजकुमार सिंह, क्रिकेट टूर्नामेंट के अध्यक्ष चंद्रेश यादव, अजय मिश्रा, अशोक कुमार तिवारी, राजू सिंह, अरुण कुमार तिवारी, अन्नू सिंह टिकरिया, सौरभ नेता, सुमित सिंह, दारा सिंह, पुनीत, पंकज यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण युवा मौजूद रहे।