फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Commotion in the women's hospital neonatal death

नवजात की मौत पर महिला अस्पताल में हंगामा

Mon, 16 Feb 2015 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 16 Feb 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में नवजात की मौत पर हंगामा हो गया। डाक्टर और नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रसूता के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। उधर, पुलिस नवजात बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करा रही है।
विज्ञापन



मानधाता थाना क्षेत्र के बबुरहा निवासी अजय कुमार मिश्र पुत्र द्वारिका प्रसाद मिश्र सोमवार भोर में अपनी पत्नी पूजा को प्रसव पीड़ा होने पर महिला अस्पताल लेकर आया। उसका आरोप है कि मरीज को देखने के बाद डॉ. रीना प्रसाद ने उसे लेबर रूम में भेज दिया। इसके बाद वह गायब हो गई।
विज्ञापन


इमरजेंसी में मौजूद स्टाफ नर्स और दाई ने पूजा के पेट पर काफी दबाव डाला। वे डाक्टर रीना की खोजबीन करते रहे लेकिन वे नहीं मिली। आरोप लगाया कि डाक्टर और कर्मचारियों की लापरवाही के चलते सुबह दस बजे मृत बच्चा पैदा हुआ। उसका शरीर दबाव के चलते काला पड़ गया था और सिर में सूजन भी आ गई थी। इसे लेकर वे हंगामा करने लगे। इससे अस्पताल में हड़कंप मचा रहा। मामले की सूचना मिलने पर शहर कोतवाल मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिलाकर शांत कराया। अजय ने डाक्टर और नर्स पर कार्रवाई के लिए तहरीर भी कोतवाल को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला महिला अस्पताल में दिन हो या रात समय पर डाक्टरों का मिलना मुश्किल है। इमरजेंसी पहुंचने वाले मरीजों के प्रयास के बाद ही डाक्टर की खोजबीन होती है। यदि मरीज के तीमारदार कुछ नहीं बोलते तो प्रसव का कार्य ड्यूटी पर तैनात नर्सें ही कराती हैं। यह एक दिन की समस्या नहीं है, बल्कि हर दिन की बनी हुई है। मरीजों के इलाज के लिए लोगों को डाक्टरों की खोजबीन करनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed