फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Command of the youth of the village hand hygiene

गांव के युवाओं के हाथ स्वच्छता की कमान

Mon, 23 Mar 2015 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 23 Mar 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
Command of the youth of the village hand hygiene
सुनो-सुनो सुबह के पांच बज रहे हैं, गांव का कोई भी व्यक्ति खुले में शौच न जाय। जिनके घर में शौचालय बना है वे उसका प्रयोग करें। बाहर शौच जाने से बीमारियां फैलती हैं। यदि शौचालय नहीं है तो वे प्रशासन से सहयोग लेकर घर में बनवा लें। आने वाले दस, पंद्रह दिनों में ग्रामीणों को सुबह होते ही इस तरह की आवाजें सुनाई देंगी। स्वच्छता अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए गांवों में सक्रिय युवाओं की टीम गठित होगी। इस जागरूकता टीम के युवाओं को प्रशासन पारिश्रमिक भी देगा। एक टीम में कम से कम दस युवा शामिल होंगे।
विज्ञापन


 भोर पांच से सुबह सात बजे एलान के लिए माइक आदि की व्यवस्था जिला पंचायत राज अधिकारी करेंगे। यह निर्णय स्वच्छता समिति की बैठक में सोमवार को डीएम अमृत त्रिपाठी और सीडीओ मनीष कुमार वर्मा ने लिया है। बता दें कि मंशा अमल में आई तो टीम के लिए पैसा सीधे ब्लाकों को दिया जाएगा। ब्लाक प्रमुख सदर और बाबागंज ने इस सुझाव को सार्थक व सराहनीय बताया। अब जागरूकता का ये काम किसी प्राइवेट संस्था को नहीं दिया जाएगा। अधिकारियों का मानना है कि वे संस्थाएं केवल कागजी कोरम पूरा कर सरकारी पैसा हजम कर जाती हैं और काम भी नहीं होता।
विज्ञापन

जिले के पांच लाख 20 हजार 135 में से चार लाख 13 हजार 130 परिवार ऐसे हैं जिनके पास शौचालय नहीं है। नए वित्त वर्ष 2015-2016 में 80 हजार परिवारों के लिए शौचालय बनवाने का प्रस्ताव तैयार होगा। शौचालय बनवाने के लिए भी गांवों में गठित युवाओं की जागरूकता टीम के सदस्य लोगों को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed