{"_id":"62363869f976b42c1230e253","slug":"colors-rained-a-lot-belha-was-immersed-in-fun-on-holi-pratapgarh-news-ald329141611","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूब बरसे रंग, होली पर मस्ती में डूबा बेल्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूब बरसे रंग, होली पर मस्ती में डूबा बेल्हा
विज्ञापन
पल्टन बाजार में होली पर रंग खेलते बच्चे। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
जिलेभर में शुक्रवार को होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। अबीर-गुलाल के साथ लाल-पीले और हरे रंग ऐसे बरसे कि लोग सराबोर हो गए। शहर से गांव तक लोग डीजे और साउंड पर थिरकते रहे। शाम को लोगों ने एक-दूसरे से मिलकर अबीर-गुलाल लगाया और गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं।
होलिका दहन के बाद ही फिजाओं में होली का रंग चढ़ने लगा। रातभर होली गीत और होलियारों के शोर से लोगों का उत्साह बढ़ता गया। शुक्रवार की सुबह सात बजे से ही रंग बरसने लगे। शहर के पंजाबी मार्केट, बाबागंज, भंगवाचुंगी, स्टेशन रोड, अंबेडकर चौराहा, भंगवाचुंगी, सदर बाजार, पल्टन बाजार, चौक में डीजे और साउंड पर युवा थिरकते रहे।
बच्चे गुब्बारों में रंग भरकर एक-दूसरे पर फेंक रहे थे, तो युवा लोगों को पकड़कर चेहरे को बदरंग कर रहे थे। अबीर-गुलाल के साथ ही बड़ी संख्या में लोग एक-दूसरे को रंगों से सरोबार करते रहे। शहर में तेलिया चौराहा, सिनेमारोड, स्टेशन रोड, सदर मोड़ सहित कई अन्य स्थानों पर होलिका दहन स्थल पर ही साउंड बाक्स लगवा दिए गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह से ही शहर में रंग खेला जाने लगा था। इसके साथ ही डीजे वाले स्थानों पर युवाओं ने जमकर डांस किया।
विज्ञापन
चिलबिला में पट्टी मोड़ और मौर्या तिराहे पर कपड़ाफाड़ होली हुई। यहां से गुजरने वाले राहगीर भी होलियारों के रंगों से बच नहीं सके। स्टेशन रोड पर भी होलियारों ने जमकर धमाल किया। बाबागंज में भी डीजे पर युवाओं की टोली ने जमकर धमाल मचाया। ग्रामीण इलाकों में भी खूब होली खेली गई। किशुनगंज, मदाफरपुर, कोहंडौर, कांधरपुर, अंतू, गड़वारा, मोहनगंज, रानीगंज, फतनपुर सहित अन्य इलाकों मेें होली पर दोपहर बाद तक होलियारों का धमाल देखने को मिला।

होली पर एक दुसरे को गुलाल लगाती महिलाएं। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

बाबागंज में होली पर नृत्य करती युवती। संवाद- फोटो : PRATAPGARH