{"_id":"64adbf1c45c4ab53ca02b784","slug":"college-managers-son-died-due-to-electrocution-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-1504-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: करंट की चपेट में आने से कॉलेज प्रबंधक के बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: करंट की चपेट में आने से कॉलेज प्रबंधक के बेटे की मौत
Wed, 12 Jul 2023 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 12 Jul 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
मानधाता थाना क्षेत्र के पितईपुर में मां जगरानी इंटर कॉलेज के प्रबंधक जमुना प्रसाद के बेटे विजय यादव (40) की मंगलवार की रात करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। अनहोनी के बाद घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद मौके की औपचारिकताएं पूरी करती रही
घर के करीब लगे स्ट्रीट लाइट के पोल में गड्ढ़ा हो गया था। हादसे की आशंका को देखते हुए विजय गड्ढ़े में मिट्टी डाल रहा था। अचानक वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया।
परिजन उसे उपचार के लिए लेकर मऊआइमा स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। रोते बिलखते परिजन शव लेकर घर लौट आए। मृतक की पत्नी अंतू व पिता का रो-रोकर हाल खराब था।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार सांसद संगमलाल गुप्ता के प्रयास से गांव में लाइट लगी थी। जिम्मेदारों ने मनमानी कार्य किया। जिससे पोल के करीब गड्ढा हो गया था। विजय की मौत से तीन बच्चों के सिर से पिता का साया छिन गया। मानधाता थानाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।