{"_id":"69f3ab12aefcb837070ac227","slug":"collectorate-premises-has-been-without-electricity-for-24-hours-offices-in-darkness-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-166667-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: कलक्ट्रेट परिसर में 24 घंटे से बिजली गुल, कार्यालयों में छाया अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: कलक्ट्रेट परिसर में 24 घंटे से बिजली गुल, कार्यालयों में छाया अंधेरा
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट प्रशासनिक कार्यालय में बिजली न होने से बृहस्पतिवार को रहा अंधेरा। संवाद
कलक्ट्रेट परिसर में बृहस्पतिवार को भी दिनभर बिजली आपूर्ति बाधित रही। संयुक्त निदेशक अभियोजन कार्यालय में जनरेटर लगाकर कामकाज किया गया। जबकि एआईजी स्टाम्प कार्यालय, उप निबंधक कार्यालय सदर में बिजली गुल होने से एक भी रजिस्ट्री नहीं हो सकी।
साथ ही अभिलेखागार, जनसुनवाई कक्ष समेत अन्य प्रशासनिक कार्यालयों में अंधेरा छाया रहा। कर्मचारी अंधेरे में बैठे रहे। बिजली गुल होने से अधिवक्ता भी परेशान नजर आए।
बुधवार दोपहर ढाई बजे आंधी में कचहरी रोड के पास पेड़ गिरने से बिजली के तार टूट गए थे। साथ ही ट्रांसफॉर्मर भी क्षतिग्रस्त हो गया था। बिजली कर्मियों ने बृहस्पतिवार सुबह टूटी हुई लाइनों को दुरुस्त करना शुरू किया लेकिन शाम चार बजे तक आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी।
विज्ञापन
एआईजी स्टाम्प यादवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि बुधवार दोपहर से ही बिजली आपूर्ति बाधित है। जिस कारण बृहस्पतिवार को एक भी रजिस्ट्री नहीं हो सकी। अधीक्षण अभियंता छैल बिहारी ने बताया कि पेड़ गिरने से तार व ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हुआ है। ठीक कराकर जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कराई जाएगी। संवाद