फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Colleagues protest against harassment of lawyers

Pratapgarh News: अधिवक्ताओं के उत्पीड़न के विरोध में साथियों का प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Colleagues protest against harassment of lawyers
तहसील के अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, रानीगंज तहसील में एसडीएम के तबादले और रामपुर जिले में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या को लेकर से साथियों ने बृहस्पतिवार को हंगामा किया। संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी महेश और रुरल बार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने तहसील के मुख्य गेट पर नारेबाजी व प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने रामपुर जिले में साथी फारुख अहमद की हत्या को दुखद बताया। वहीं, लालगंज के अधिवक्ता आलोक शुक्ला पर फायरिंग के मामले में कड़ी कार्रवाई और रानीगंज तहसील में एसडीएम की कार्यशैली से विरोध में उनके तबादले की मांग उठाई। संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश भर में अधिवक्ताओं का उत्पीड़न हो रहा है। अगर उत्पीड़न नहीं रुका तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संयोजन उपाध्यक्ष आशीष तिवारी व संचालन महामंत्री हरिश्चंद्र पांडेय ने किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र, अंबुज पांडेय, विपिन शुक्ल, संतोष पांडेय, प्रवीण यादव, संजय सिंह, सिंटू मिश्र, शैलेंद्र शुक्ला, सूर्यकांत निराला, मस्तराम पाल, आशुतोष शुक्ला, मनोज शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed