{"_id":"646130ee22b1348aef0f9314","slug":"colleagues-had-killed-the-groundnut-seller-pratapgarh-news-c-3-1-129646-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: साथियों ने की थी मूंगफली विक्रेता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: साथियों ने की थी मूंगफली विक्रेता की हत्या
Mon, 15 May 2023 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 15 May 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
- शराब पीने के दौरान विवाद होने पर लाठी-डंडे से किया था हमला, जेल भेजे गए दो आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। लीलापुर थाना क्षेत्र के मोहनगंज पूरे खुशई में बीते दिनों मूंगफली विक्रेता की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भेज दिया। शराब पीने के दौरान दोनों ने उस पर लाठी डंडे से हमला कर उसे मौत के घाट उतारा था।
पूरे खुशई सिटकहा निवासी शिवशंकर की 6 मई की सुबह पुलिस चौकी के करीब रक्तरंजित लाश मिली थी। मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस हत्यारोपियों की तलाश कर रही थी। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) रोहित मिश्रा ने बताया, आसपास के सीसीटीवी खंगालने के साथ ही उसके करीबियों से पूछताछ के बाद हत्या करने वालों तक पुलिस की टीम पहुंच सकी।
रविवार को मोहनगंज तिराहे पर राजू तथा राजेश सिंह निवासी पूरे खुशई को पुलिस टीम ने दबोच लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया, मारे गए युवक की दोनों के साथ दोस्ती थी। अक्सर वे एक साथ शराब पीते थे। 5 मई की रात भी वे एक साथ शराब पी रहे थे। इस बीच अचानक किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर दोनों ने मिलकर शिवशंकर पर डंडे से प्रहार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी भाग निकले। पुलिस टीम ने उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन
-- -- -
जानलेवा हमले में फरार सपा कार्यकर्ता को दबोचा
दिलीपपुर। स्थानीय पुलिस ने काफी दिनों से जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे सपा कार्यकर्ता शेरु उर्फौ एहतेशाम निवासी यहियापुर को घर के पास से रविवार को दबोच लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से गांव में खलबली मची रही। संवाद
-- -- +
टेंपो चालक के साथ मारपीट कर छीने रुपये
प्रतापगढ़। थाना क्षेत्र में टेंपो चालक से मारपीट कर दो युवकोंने 15 सौ रुपये छीन लिया। कोहड़ौर निवासी मोहम्मद तौफीक मदाफरपुर से प्रतापगढ़ के बीच टेंपो से सवारी ढोकर परिवार का गुजर बसर करता है। शनिवार की शाम वह सवारी लेकर प्रतापगढ़ की ओर जा रहा था। गंगेहटी गांव के करीब बाइक सवार दो युवक ने उसे रोक लिया। पिटाई के बाद उसके पास से रुपये छीनकर भाग निकले। पीड़ित की शिकायत पर कंधई पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद