फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   cold in pratapgrah

धूप बेअसर, ठंड से कांपते रहे लोग

Sat, 21 Dec 2019 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
cold in pratapgrah
cold in pratapgrah - फोटो : PRATAPGARH
प्रतापगढ़। शुक्रवार को दिनभर मौसम साफ रहा। सुबह से ही धूप खिली रही, मगर लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। शीतलहर का असर बरकरार रहा। लोग गलन व ठंड से कांपते रहे। बाजारों में चहल-पहल तो रही, मगर लोग स्वेटर व जैकेट में लिपटे रहे। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 17.0 व न्यूनतम 6.03 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

गलन और ठंड का असर बरकरार है। लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को पछुवा हवाओं के असर से मौसम साफ रहा। सुबह से ही धूप खिल गई। मगर ठंड व गलन के आगे उनका असर नाकाफी रहा। गलन के प्रभाव से लोग कांप रहे थे। शीतलहर का कहर भी जारी रहा। मौसम साफ होने से बाजारों में चहल-पहल दिखी। शहर में बाबागंज, पंजाबी मार्केट, सदर बाजार, घंटाघर, पल्टन बाजार में ग्राहकों की भीड़ रही। ठंड से बचाव को लेकर लोग सजग रहे। इधर शाम होते ही ठंड और बढ़ गई। बाजारों में सन्नाटा पसर गया। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि शीतलहर का कहर शुरू हो गया है। तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 6.03 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed