फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   cold

कोहरे के साथ शीतलहर की दस्तक

Fri, 05 Dec 2014 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 05 Dec 2014 11:43 PM IST
विज्ञापन
cold
प्रतापगढ़। गुरुवार रात से शुरू हुआ कोहरा शुक्रवार सुबह चादर की तरह तन गया। शीतलहर की दस्तक के साथ ही दो महिलाओं की मौत हो गई। पूरे दिन सूर्य के दर्शन नहीं हुए और पारा लुढ़क गया। तीन-चार दिन पहले न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक पहुंचा था, लेकिन दिन में धूप निकलने के कारण लोगों को ठंड का अहसास नहीं हुआ। शुक्रवार सुबह कोहरे की चादर तन जाने से सौ मीटर दूर देखना मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन


सनई अनुसंधान केंद्र के मुताबिक शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 12.4 और अधिकतम 17.3 डिग्री सेल्सियस रहा। शीतलहर के कारण लोगों को परेशानी बढ़ गई। कोहरे के कारण शहर की सड़कें सुबह सूनी दिखीं और दुकानें भी देर से खुलीं। दिन में भी सूर्य न निकलने देने के कारण सर्द हवाआें ने गलन का अहसास करा दिया। पूरे दिन ठंड का कहर झेलने वाले लोगों को शाम होते ही कोहरे से रूबरू होना पड़ा। शाम को 4 बजते ही आसमान में धुंध दिखने लगी और कुछ ही देर में कोहरा पूरी तरह से छा गया। इससे सड़कों पर वाहन रेंगने लगे।
विज्ञापन

सुवंसा प्रतिनिधि के  अनुसार फतनपुर थाना क्षेत्र के सुरवामिश्रपुर गांव में गुरुवार रात ठंड की चपेट में इसराजी देवी (60) और दयावती (50) की मौत हो गई। गांव में दो महिलाआें की अचानक मौत से कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed