फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Cold became a period, six people died within three days

Pratapgarh News: ठंड बनी काल, तीन दिन के भीतर छह लोगों की गई जान

Tue, 10 Jan 2023 06:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
Cold became a period, six people died within three days
ठंड कहर बरपा रही है। ठंड ने तीन दिन के भीतर छह लोगों की जान ले ली। दमा, हृदय और ब्रेन स्ट्रोक के रोगियों से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी से लेकर मेडिकल वार्ड फुल हो गया है। 24 घंटे के भीतर 18 मरीज भर्ती हुए हैं। जिनकी सांसों को बचाने के लिए चिकित्सकों ने ऑक्सीजन लगा रखा है।
विज्ञापन

राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय के इमरजेंसी से लेकर मेडिकल वार्ड फुल हैं। रात में मरीजों की संख्या एकाएक बढ़ने लगती है। सुबह हालत में सुधार होने पर मरीज डिस्चार्ज होकर घर चले जाते हैं। विभाग के रिकार्ड पर गौर करें तो 24 घंटे के भीतर दमा, हृदयरोगी और ब्रेन स्ट्रोक के 18 मरीज भर्ती हुए हैं। जिन्हें ऑक्सीजन पर रखकर उपचार किया जा रहा है। वहीं तीन दिन के भीतर छह मरीजों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन

मरने वालों में मुन्नी देवी, राम लखन, दयाशंकर, बकरीदी शामिल हैं। डॉक्टर अनुज चौरसिया ने बताया कि बीते तीन दिनों से ठंड बढ़ गई है। इसके चलते दमा के रोगियों को ज्यादा दिक्कतें हो रही है। दिन में कुछ आराम रहता है मगर शाम ढ़लने के साथ जैसे-जैसे ठंड बढ़ती है। वैसे-वैसे मरीजों को सांस लेने में दिक्कतें होने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं हृदयरोगियों के साथ ब्रेन स्टोक के केस भी बढ़े हैं। ऐसे में ठंड से पूरी तरह से बचे। ठंड के दिनों में बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले। गुनगुना पानी खूब पीएं। सात बजे के बाद मॉर्निंग वाक पर निकले। बीपी और सूगर के साथ हृदय रोगी अपनी दवा जरूर खाएं। रात में अचानक कमरे से निकल कर बाथरूम तक न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed