फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Coaching operator shot

कोचिंग संचालक को मारी गोली, गंभीर

Sun, 08 Sep 2019 11:43 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
Coaching operator shot
लालगंज में गोली लगने से घायल युवक पवित्र शुक्ला। - फोटो : PRATAPGARH
कोचिंग पढ़ाकर घर लौट रहे संचालक को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। फायर की आवाज पर आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश भाग निकले। राहगीरों ने उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के इदिलपुर निवासी पवित्र शुक्ला (24) पुत्र महेंद्र शुक्ला शिक्षक हैं। भदारी कला में उन्होंने कोचिंग सेंटर खोल रखा है। रविवार शाम साढ़े छह बजे वह कोचिंग पढ़ाकर बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में उन्हें भदारी कला निवासी बृजेंद्र उपाध्याय मिला।
विज्ञापन

जिसे वह छोड़ने उसके घर चले गए। उसे छोड़ने के बाद वह घर लौट रहे थे। लालगंज कोतवाली के भदारी कला गांव के समीप बाइक सवार दो युवकों ने उन पर तमंचे से फायर झोंक दिया। फायरिंग में छर्रा पवित्र के माथे पर लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद वह खून से लथपथ होकर तड़पने लगा। फायर की आवाज पर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें लालगंज सीएससी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। खबर मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंच गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed