{"_id":"66b6a276606f887f4f09ac64","slug":"coaches-increased-in-padmavat-and-kashi-vishwanath-express-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-122363-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पद्मावत और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में बढ़ाए गए कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पद्मावत और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में बढ़ाए गए कोच
विज्ञापन
रेलवे ने वेटिंग टिकट पर सफर करने पर रोक लगा दी है। ऐसे में रक्षाबंधन पर भाइयों की कलाई में रक्षासूत्र बांधने जाने वाली बहनों को मुसीबत नहीं झेलना पड़े, इसलिए काशी विश्वनाथ और पद्मावत एक्सप्रेस में एक-एक स्लीपर कोच बढ़ा दिए गए हैं। एक त्योहार स्पेशल ट्रेन का संचालन भी रेलवे बोर्ड नियमित शुरू करने जा रहा है।
रेलवे ने स्लीपर के साथ एसी कोच में वेटिंग टिकट लेकर सफर करने पर रोक लगा दी है। इससे भाइयों की कलाई में रक्षा सूत्र बांधने जाने वाली बहनों की परेशानी बढ़ गई। इससे बहनें परेशान हो गईं हैं। सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि 15 से 22 तक त्योहार स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। एक ट्रेन दिल्ली से चलकर वाराणसी जाएगी तो दूसरी वाराणसी से नियमित दिल्ली जाएगी। उन्होंने बताया कि वेटिंग टिकट पर उन बहनें ही सफर तय कर सकेंगी जिनके परिवार के किसी भी एक सदस्य का कन्फर्म टिकट होगा। बगैर कन्फर्म टिकट स्लीपर या फिर वेटिंग कोच में यात्री पकड़े जाएंगे तो उनसे जुर्माना वसूला जाएगा। उन्होंने कहा कि इसी समस्या को देखते हुए स्पेशल ट्रेन का संचालन किया गया है। इसके अलावा मां बेल्हादेवी से दिल्ली को जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस और वाराणसी से दिल्ली के बीच नियमित संचालित होने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में एक-एक स्लीपर कोच बढ़ा दिए गए हैं।