फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   CNG will be produced in poultry units, private companies will store it

Pratapgarh News: कुक्कुट इकाइयों में बनेगी सीएनजी, निजी कंपनियां करेंगी भंडारण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
CNG will be produced in poultry units, private companies will store it
कुक्कुट इकाइयों में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) तैयार करने की कार्य योजना बनाई गई है। सीएनजी तैयार होने के बाद निजी कंपनियां भंडारण करेंगी। सीएनजी कुक्कुट इकाई संचालकों की आमदनी का जरिया भी बनेगी।
विज्ञापन

विकासखंड सांगीपुर स्थित नारायण शहबारी में 10 हजार यूनिट की कुक्कुट इकाई का संचालन हो रहा है। वहीं, पट्टी के दरछुट पट्टी में भी दस हजार यूनिट की कुक्कुट इकाई लगी है। दोनों इकाइयों की स्थापना पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, विकासखंड लक्ष्मणपुर के शाहपुर में दस हजार यूनिट इकाई की स्थापना का कार्य तेजी से चल रहा है। करीब 50 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। निर्माण कार्य पर 2.89 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पशुपालन विभाग कुक्कुट इकाइयों से निकलने वाले बीट (मल) को शुद्ध करके बायो गैस तैयार करेगा। बायो गैस को बड़े कंटेनर में रखकर सीएनजी तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी कंपनियां हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम, रिलायंस आदि केंद्र सरकार से एग्रीमेंट प्राप्त कर कुक्कुट इकाइयों में सीएनजी का भंडारण करेंगी। सीएनजी भंडारण के लिए कंपनियों की ओर से सिलिंडर लगाए जाएंगे।

सीवीओ डॉ. प्रदीप सिंह ने बताया कि कुक्कुट इकाइयों में सीएनजी तैयार करने की कार्य योजना तैयार कर ली गई है। जल्द ही कार्य योजना को मूर्त रूप दिया जाएगा। कहा कि इकाइयों से निकलने वाली खाद (पोल्ट्री खाद) एक उत्कृष्ट प्राकृतिक उर्वरक है। इस खाद को कार्बनिक पदार्थों के साथ मिलाकर कंपोस्ट भी तैयार किया जाएगा। एक इकाई से करीब प्रतिदिन 2.37 टन खाद तैयार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed