{"_id":"69233e4f2a3c05b58f0eaee8","slug":"cmo-suspended-for-paying-salary-to-teacher-with-pakistan-connection-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-152498-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पाकिस्तान से कनेक्शन वाले शिक्षक को वेतन देने पर डीएमओ निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पाकिस्तान से कनेक्शन वाले शिक्षक को वेतन देने पर डीएमओ निलंबित
विज्ञापन
ब्रिटेन में बसे पाकिस्तान से अवैध कनेक्शन रखने वाले मदरसा शिक्षक को वेतन भुगतान करने के मामले में शासन ने डीएमओ को निलंबित किया है। छह माह के अंदर दो अफसरों के निलंबन से विकास भवन में खलबली मच गई है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी (डीएमओ) प्रभात कुमार के पास अमेठी जिले का भी प्रभार था। इसके पूर्व वह आजमगढ़ में तैनात थे।
आजमगढ़ के मदरसा शिक्षक शमशुल हुदा खान ने 19 दिसंबर 2013 को ब्रिटेन की नागरिकता ली थी, लेकिन विभाग की सांठगांठ के कारण वह 31 जुलाई 2017 तक वेतन लेते रहे। कई चिकित्सीय अवकाश भी स्वीकृत कराए। ब्रिटेन की नागरिकता के दौरान खाड़ी देशों की यात्रा के साथ उसका पाकिस्तान देश से भी अवैध कनेक्शन रहा। मामले की जांच एटीएस के साथ विभाग के उच्च अधिकारियों ने की।
मामले में तत्कालीन डीएमओ रहे प्रभात कुमार की संलिप्तता मिलने पर शासन ने शनिवार को निलंबित कर दिया। डीएमओ प्रभात कुमार की जनपद में तैनाती 2023 में की गई थी। छह माह के अंदर डीएमओ और जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी के निलंबन कार्रवाई से अफसरों में हड़कंप मचा है। सीडीओ डॉ. दिव्या मिश्रा ने बताया कि शासन स्तर से हुई जांच के बाद डीएमओ को निलंबित किया गया है।