फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   CMO office caught fire due to short circuit, employees and officers ran away after saving their lives

प्रतापगढ़ : शॉर्ट सर्किट से सीएमओ कार्यालय में लगी आग, जान बचाकर भागे कर्मचारी और अफसर

Fri, 09 Jun 2023 05:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 09 Jun 2023 05:49 PM IST
सार

प्रतापगढ़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में शार्ट सर्किट के चलते विद्युत केबिन में आग लगने से अफरातफरी मच गई। सीढ़ी के पास बने पैनल में आग लगने के कारण पहले और दूसरे तल पर बैठे कर्मचारियों में अफरातफरी मची रही।

विज्ञापन
CMO office caught fire due to short circuit, employees and officers ran away after saving their lives
प्रतापगढ़ सीएमओ दफ्तर में लगी आग के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में शुक्रवार दोपहर शाॅर्ट सर्किट से ग्राउंड फ्लोर के पावर केबिन में आग लग गई। जान बचाने के चक्कर में कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे। आग लगने की सूचना मिलते ही पहले और दूसरे तल पर बैठे कर्मचारियों ने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। दरअसल उनके नीचे उतरने के लिए बनी सीढ़ी के पास ही पावर केबिन बनाया गया है। इससे वे नीचे भी नहीं उतर पा रहे थे।

विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी का कार्यालय तीन तल का है। ग्राउंड फ्लोर में सीएमओ, डिप्टी सीएमओ और एनआरएचएम के कर्मचारी बैठते हैं। जबकि दूसरे और तीसरे तल पर आयुष्मान विभाग, पेंशन विभाग, चिकित्सकों का तबादला और पोस्टिंग, अपर शोध अधिकारी कार्यालय सहित अन्य कर्मचारी और अफसर बैठते हैं।

विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर उप मुख्य चिकित्साधिकारी के चैंबर और सीढ़ी के बगल बने पावर केबिन में अचानक शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। थोड़ी देर में केबल जलने लगा। पूरा कमरा धुंआ से भर गया। जानकारी होने के बाद अफसर और कर्मचारी अपनी जान बचाकर भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच दूसरे और तीसरे तल पर फंसे कर्मचारी शोर मचाने लगे। इस बीच कंप्यूटर ऑपरेटर ब्रजेश शर्मा और स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी आरपी सिंह ने सीएमओ के चैंबर में रखे अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाया। इसके बाद दूसरे और तीसरे तल पर फंसे कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

सीएमओ ने बताया कि शाॅर्ट सर्किट से आग लगी थी। जैसे ही धुंआ उठा सभी कर्मचारी और अफसर खुद ही कमरे से बाहर निकल गए थे। हालांकि दस मिनट के अंदर आग पर काबू पा लिया गया। किसी प्रकार जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। मरम्मत के लिए मकैनिक को बुलाया गया है। इस बार पावर केबिन का स्थान परिवर्तन कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed