फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   CM today to Pratapgarh will gift billions

सीएम आज प्रतापगढ़ में देंगे अरबों की सौगात

Sat, 07 Sep 2019 12:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
CM today to Pratapgarh will gift billions
जीआईसी में सीएम के कार्यक्रम स्थल मैदान पर मिट्टी डालते सफाईकर्मी। - फोटो : PRATAPGARH
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बेल्हा को अरबों रुपये की सौगात देंगे। वह 165 परियोजनाओं को जनता को समर्पित करेंगे। 2 अरब 18 करोड़ 39 लाख रुपये लागत की परियोजनाओं में 45 योजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि 120 कार्यों का निर्माण कार्य प्रारंभ होना है। इसके अलावा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र सौंपने के साथ ही सीएम सीधा संवाद स्थापित कर फीडबैक भी लेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ शनिवार को पांचवीं बार प्रतापगढ़ आ रहे हैं। उपचुनाव के ठीक पहले बेल्हा आ रहे सीएम जिले में नई तहसील और ब्लाक की घोषणा करने के साथ कुछ खास तोहफा भी दे सकते हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की गई है। 2 अरब 18 करोड़ 39 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाली परियोजनाओं में 45 योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि 120 कार्यों का निर्माण कार्य प्रारंभ होना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल पर ही 165 परियोजनाओं के पत्थर का अनावरण कराने की तैयारी है। कार्यक्रम स्थल जीआईसी परिसर में 1051 दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल वितरित करने के साथ ही आवास, पेंशन, किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन योजनाओं का होगा लोकार्पण
0 देल्हूपुर रानीगंज पट्टी कोहंडौर मार्ग
0 लक्ष्मणपुर ब्लाक में आवासीय और अनावासीय भवनों का निर्माण
0 बृहद गौ संरक्षण केंद्र खमपुर दूबेपट्टी
0 रानीगंज अग्निशमन केंद्र
0 पदमाकर एकल ग्रामीण पाइप्ड योजना
0 शाहबरी ग्राम समूह पेयजल योजना
0 आयुष्मान भारत के 11 हेल्थ एण्ड बेलनेस सेंटर का निर्माण
0 सिटी में अल्ताफ के खेत तक इंटरलाकिंग कार्य
0 सिटी अल्ताफ के खेत से नान्हू के खेत तक इंटरलाकिंग का निर्माण
0 सिटी के मलिन बस्ती में टुल्लू यादव के दुकान तक इंटरलाकिंग कार्य
0 सिटी में पीडब्लूडी से खालिद के खेत तक इंटरलाकिंग
0 कुंडा में पीडब्लूडी गेस्ट हाउस तक नाला निर्माण
0 कुंडा में इलाहाबाद लखनऊ मार्ग से संतलाल के घर तक पीसी, इंटरलाकिंग
0 कुंड़ा में हाईवे से सुखराम के घर तक पीसी सडक़ निर्माण
0 अंतू में बिराहिमपुर में रामगरीब के घर तक नाला निर्माण
0 लालगंज में दीवानी वार्ड में सूरज तिवारी के घर तक इंटरलाकिंग
0 लालगंज में हाईवे से कोतवाली तक सीसी रोड
0 लालगंज में पाण्डेय का पुरवा वार्ड में रामपाल के घर तक इंटरलाकिंग
0 लालगंज में अस्पताल बाउंड्री के बाहर पांच सीटर सामुदायिक शौचालय
0 रानीगंज के बीठलपुर में तालाब की खुदाई
0 रानीगंज में मधवापुर बार्डर तक इंटरलाकिंग
0 रानीगंज में रस्तीपुर वार्ड में शिवगली के घर तक सीसी नाला निर्माण
0 रानीगंज सवैया वार्ड में वसीम के मशीन तक इंटरलाकिंग
0 रानीगंज में सराय सुल्तानीवार्ड में रामदेव के घर तक इंटरलाकिंग निर्माण
0 रानीगंज के दरियापुर वार्ड में प्रजापति बस्ती तक इंटरलाकिंग
0 रानीगंज में कायस्थपट्टी वार्ड में पठान के खेत तक इंटरलाकिंग
0 रानीगंज में साधन सहकारी समिति के निकट पांच सीटर सामुदायिक शौचालय
0 रानीगंज के पूरेभागी में पांच सीटर सामुदायिक शौचालय
0 रानीगंज के पचरास वार्ड में पांच सीटर सामुदायिक शौचालय
0 रानीगंज में बीठलपुर में उमेश मिश्र के घर तक इंटरलाकिंग
0 रानीगंज में राधेश्याम के घर तक इंटरलाकिंग
0 रानीगंज के कायस्थ पट्टी में जगन्नाथ के घर तक इंटरलाकिंग
0 रानीगंज के भागीपुर में सुखदेव के घर तक इंटरलाकिंग
0 मानिकपुर में हफीज के घर तक पीसी मरम्मत
0 मानिकपुर में कटरावार्ड में सिराज अहमद के घर तक पीसी मरम्मत
0 मानिकपुर में मजीद के घर तक पीसी मरम्मत
0 मानिकपुर में खानकावार्ड में अल्लू के घर तक इंटरलाकिंग
0 मानिकपुर में मनिहारी टोला वार्ड में वसीम अहमद के घर तक इंटरलाकिंग
0 मानिकपुर में मनिहारी टोला में धुन्नी लाल के खेत तक इंटरलाकिंग
0 मानिकपुर में काछीपटी वार्ड में असलम के घर तक इंटरलाकिंग
0 मानिकपुर में काछीपटी वार्ड में जुबैर के घर तक इंटरलाकिंग
इन परियोजनाओं का होगा शिलान्यास
0 राजकीय आईटीआई चिलबिला
0 जीजीआईसी पटखौली
0 मां ज्वाला देवी मंदिर का सौन्दर्यीकरण
0 आटोमैटिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक का निर्माण
0 मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल कार्र्यालय का सौन्दर्यीकरण
0 राजकीय इंटरकालेज सदर
0 मंडी स्थल पर आंतरिक मार्गो का सुदढ़ीकरण
0 कालाकांकर ब्लाक में लोकैया मार्ग का निर्माण
0 कालाकांकर में लतीफपुर मार्ग से कासिमपुर संपर्क मार्ग का निर्माण
0 लालगंज में पक्की सडक़ से पूरेफतेहसिंह तक संपर्क मार्ग
0 लालगंज में पिंगरी पुल तक संपर्क मार्ग
0 लालगंज में पक्की सडक़ से गजई संपर्क मार्ग
0 बिहार में काशीपुर डुबकी संपर्क मार्ग
0 लालगंज में रामगढऱैला तक संपर्क मार्ग
0 रामपुर संग्रामगढ़ में हिरई का पुरवा संपर्क मार्ग
0 देशराज के इदारा से साहूमई तक संपर्क मार्ग
0 अल्लोपुर से रामकली प्राथमिक स्कू ल तक संपर्क मार्ग
0 कुशाहिल चौराहे से भागी की बाग से नहर की पटरी तक संपर्क मार्ग
0 रैयापुर में पक्की सडक़ से डिहवा पसियान तक संपर्क मार्ग
0 रहमई भागी की बाग से जमालपुर संपर्क मार्ग
0 हाईवे से कांटी तक संपर्क मार्ग
0 ऊंचेगांव से गंगानहर तक संपर्क मार्ग
0 आयुषमान योजना के तहत 94 हेल्थ और वेलनेस सेंटर का निर्माण
0 73 आंगनबाडी़ केंद्र भवन का निर्माण
0 नगर पालिका परिषद में कान्हा गौशाला का निर्माण
0 कटरामेदनीगंज में कान्हा गौ शाला का निर्माण
0 अंतू में कान्हा गौ शाला का निर्माण
0 कंपनीबाग में राष्ट्रीय ध्वज वाले पार्क का सौंदयीकरण
0 कंपनी बाग में फुटपाथ निर्माण
0 कंपनीबाग में समय सूचक यंत्र की स्थापना के लिए आरसीसी स्तंभ का निर्माण
0 चौकघंटाघर में प्रकाश व्यवस्था से सौन्दर्यीकरण
0 बेल्हा में 130 वाट एलईडी लाइट की स्थापना का कार्य
0 शहर में डिवाइडर में 53 नग खंभे
0 नगरपालिका में प्रमुख चौराहों पर 150 वाट एलईडी लाइट स्थापना कार्य
0 नगरपालिका में 200 खंभे पर केबल पैनल बोर्ड अधिष्ठापन
0 रंजीतपुर चिलबिला में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण
0 कटरा में आफिस का निर्माण
0 कटरामेदनीगंज में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण
0 कटरामेदनीगंज में पोखर, तालाब का सौन्दयीकरण
0 कटरामेदनीगंज में कूडा़ घर के लिए चहर दिवारी का निर्माण
0 कटरामेदनीगंज में तालाब का सौन्दर्यीकरण
0 पट्टी में डंपिंग ग्राउंड में बाउंड्रीवाल का निर्माण
0 पट्टी में सोनी के घर से बाइपास तक इंटरलाकिंग
0 पट्टी में वार्ड नंबर एक से दस तक इंटरलाकिंग
0 पट्टी में वार्ड नंबर दो में तालाब खुदाई का कार्य
0 पट्टी के वार्ड संख्या चार में तालाब सौन्दर्यीकरण
0 पट्टी के वार्ड नंबर पांच में तालाब की खुदाई
0 पट्टी में सोलर प्लांट की स्थापना
0 पट्टी में बीबीपुर खास में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण

जीआईसी में सीएम के कार्यक्रम स्थल पर लगी कुर्सियां।

जीआईसी में सीएम के कार्यक्रम स्थल पर लगी कुर्सियां।- फोटो : PRATAPGARH

जीआईसी में सीएम के कार्यक्रम में आए वीआईपी अतिथियों के लिए बनाया जा रहा काटेज।

जीआईसी में सीएम के कार्यक्रम में आए वीआईपी अतिथियों के लिए बनाया जा रहा काटेज।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed