फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Cluster campaign boom, due to lack of vaccine, booths not set up in many villages

क्लस्टर अभियान धड़ाम, वैक्सीन की कमी के चलते कई गांवों में नहीं लगे बूथ

Tue, 29 Jun 2021 07:55 PM IST
pratapgarh Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Tue, 29 Jun 2021 07:55 PM IST
विज्ञापन
Cluster campaign boom, due to lack of vaccine, booths not set up in many villages
कोरोना टीकाकरण के लिए चलाया जा रहा क्लस्टर अभियान वैक्सीन की कमी के कारण जिले में धड़ाम हो गया है। दूसरे दिन भी मंगलवार को वैक्सीन न होने से स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई। टीकाकरण के लिए छह ब्लाकों के निर्धारित गांवों में बूथ नहीं बनाए जा सके। सीएचसी-पीएचसी में बनाए गए बूथों तक ही अभियान सिमट गया। गांवों में बूथ न लगने से लोगों का टीकाकरण नहीं हो सका।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए क्लस्टर अभियान चलाया जा रहा है। जिले के आसपुर देवसरा, मंगरौरा, गौरा, सांगीपुर, मांधाता और सदर ब्लाक में अभियान की शुरुआत की गई है। सोमवार को वैक्सीन की कमी के कारण गांवों में लोग टीकाकरण से वंचित रह गए। मंगलवार को भी वैक्सीन की कमी की वजह से भारी अव्यवस्था रही।
विज्ञापन


आसपुर देवसरा ब्लाक के रामगंज, मानापुर, देवरखा, गोपालपुर, तैलखा, बरचौली, संग्रामगंज समेत 15 गांवों में वैक्सीनेशन के लिए बूथ निर्धारित किए गए थे, मगर वैक्सीन न होने से इन गांवों में बूथ नहीं लग पाए। सीएचसी अमरगढ़ को महज 15 वॉयल वैक्सीन मिली थी। सीएचसी अधीक्षक आरसी यादव ने बताया कि वैक्सीन की कमी से बूथ नहीं बनाए जा सके। इससे गांवों में टीकाकरण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरा ब्लाक में अतरी, सजहा, दमदग, कहला, डिघवट, खाखापुर, कनेवरा सहित 16 गांवों में टीकाकरण के लिए बूथ निर्धारित किए गए थे। मगर यहां एक भी बूथ पर टीकाकरण नहीं हो सका। गौरा सीएचसी अधीक्षक संदीप सक्सेना ने बताया कि वैक्सीन की कमी की वजह से बूथ नहीं लगाए जा सके। सिर्फ सीएचसी गौरा में टीकाकरण का कार्य चला है। सदर ब्लाक में 12 बूथों पर टीकाकरण किया जाना था।


यहां भी वैक्सीन की कमी की वजह से सीएचसी सुखपाल नगर में वैक्सीनेशन हो सका। मंगरौरा ब्लाक में वैक्सीन की कमी से टीकाकरण नहीं शुरू हो सका। मानधाता ब्लाक में पीएचसी मानधाता व सहिजनपुर गांव में टीकाकरण हुआ। निर्धारित किए गए गांव के बूथों पर वैक्सीन की कमी से टीकाकरण नहीं हो सका। यही हाल सांगीपुर ब्लाक का भी रहा।


कलस्टर अभियान का ट्रायल चल रहा था। अभी वैक्सीन की कमी है। वैक्सीन आने के बाद अभियान की शुरुआत की जाएगी। एक जुलाई से अभियान शुरू होगा।
डा. अरविंद श्रीवास्तव, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed