{"_id":"660efd961d9da8d04e061744","slug":"cloudy-sky-in-the-morning-bright-sunshine-in-the-afternoon-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1002-114939-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: सुबह आसमान में छाए बादल, दोपहर में तेज धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: सुबह आसमान में छाए बादल, दोपहर में तेज धूप
Fri, 05 Apr 2024 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 05 Apr 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। कभी बदरी तो कभी तेज धूप परेशानी का कारण बन रही है। बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे तक बादलों का डेरा रहा। बादल देखकर किसान परेशान हुए, उनकी चिंता बढ़ गई। वहीं फिर तेज धूप से पारा चढ़ा तो लोग छांव की तलाश करते रहे। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। धूप-छांव के बीच तापमान में उतार-चढ़ाव संभावित है।
बृहस्पतिवार को बादलों की वजह से सुबह मौसम सुहाना रहा। नौ बजे के बाद अचानक बादल गुम हुए और सूरज देखते ही देखते आग का गोला बन गया। तेज धूप से बाहर निकले लोग परेशान हो गए। बादलों की आवाजाही को छोड़ दें तो बीते दो दिन से तेज धूप तापमान में वृद्धि का कारण बन रही है। तापमान हर दिन ऊपर चढ़ रहा है।
मौसम का बदला मिजाज देखकर किसान चिंतित हो गए। बूंदाबांदी और बारिश होने की संभावनाओं से वह परेशान रहे। धूप निकली तो किसानों को कुछ राहत हुए, लेकिन आम लोग परेशान हो गए। हवाएं भी रुख बदलती रहीं, तेज धूप के साथ गर्म हवाएं लोगों को परेशान करती रहीं।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक देशराज मीना के मुताबिक बृहस्पतिवार को न्यूनतम पारा 28.1 डिग्री और अधिकतम 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया अभी कुछ दिन तक मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा। संवाद