फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   clouds rmain encamped in the sky throughout the day people are suffering from the humid heat

दिनभर आसमान में डेरा जमाए रहे बादल, उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल

Fri, 26 Jun 2020 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
clouds rmain encamped in the sky throughout the day people are suffering from the humid heat
clouds rmain encamped in the sky throughout the day people are suffering from the humid heat - फोटो : PRATAPGARH
गुरुवार को शहर में बूंदाबादी हुई, जबकि ग्रामीण इलाकों में बादलों ने झमाझम बरसात की। दिनभर आसमान में बादलों ने डेरा जमाए रखा। इसके चलते उमस से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 32.5 व न्यूनतम 27.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शहर में 2 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।
विज्ञापन

बुधवार की तरह गुरुवार को भी दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। सुबह थोड़ी देर के लिए आसमान साफ हुआ। इसके बाद बादलों और सूर्यदेव के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहा। इससे उमसभरी गर्मी का असर तेज हो गया। इसके बाद फिर से आसमान में बादलों की सक्रियता बढ़ गई। दोपहर 12 बजे शहर में बूंदाबादी शुरू हुई तो लगा कि बारिश होगी, मगर रिमझिम फुहारे देकर बादल चलते बने। इससे लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

शहर के बाबागंज, पंजाबी मार्के ट, अंबेडकर चौराहा, मीराभवन, सदर बाजार सहित भीड़ भाड़ इलाकों में लोग गर्मी से बेहाल रहे। इधर, ग्रामीण इलाकों में बादलों ने झमाझम बरसात की। रानीगंज बाजार व आस-पास के इलाकों में जोरदार बारिश हुई। करीब एक घंटे तक कभी रिमझिम तो कभी झमाझम बारिश का क्रम लगा रहा। इससे बाजार में जगह- जगह किचपिच व जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई लोगों को आवागमन में परेशानी होने लगी। इसी तरह लालगंज व पट्टी इलाकों में भी जगह-जगह रिमझिम बारिश हुई। मगर इसके बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि अधिकतम तापमान 32.5 व न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में सात घंटे गुल रही बिजली, उमसभरी गर्मी से बिलबिला उठे लोग
गुरुवार को शहर में बिजली की आपूर्ति सात घंटे ठप होने से हाहाकार मच गया। उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल उठे। इनवर्टर तक जवाब दे गए। लोगों को न तो घर में सुकून था न ही बाहर। शाम सवा छह बजे के बाद आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

भुपियामऊ 132/33 विद्युत उपकें द्र में बुधवार को मेंटीनेंस का कार्य होना था। इसके लिए सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक यानी तीन घंटे तक की कटौती करने की गाइड लाइन जारी की गई थी। सुबह 11 बजे से मेंटीनेंस का कार्य शुरू हुआ तो आपूर्ति ठप कर दी गई। मगर निर्धारित समय पर कार्य पूरा नहीं हो सका। दो बजे बिजली नहीं आई। इससे लोगों के इनवर्टर जवाब दे गया। उमसभरी गर्मी से लोग परेशान हो उठे। घर में गर्मी से राहत नहीं थी न ही बाहर। छह घंटे के बाद शाम करीब 5 बजे आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन थोड़ी ही देर में स्थानीय स्तर पर आई खराबी के कारण बिजली गुल हो गई। शाम सवा छह बजे के बाद बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed