{"_id":"640b37716c7e87a89d0e36f9","slug":"clouds-guarding-the-morning-sun-pratapgarh-news-c-3-1-74678-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: सुबह खिली धूप पर लगा रहा बादलों का पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: सुबह खिली धूप पर लगा रहा बादलों का पहरा
Fri, 10 Mar 2023 07:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 10 Mar 2023 07:28 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को सुबह आसमान में छाये रहे बादल। संवाद
शनिवार से बढ़ सकता है तापमान
संवाद न्यू ज एजेंसी
प्रतापगढ़। एक दिन पहले तेज गड़गड़ाहट के साथ बूंदाबांदी के बाद शुक्रवार सुबह से बादलों और उनके पीछे से झांकते सूरज के बीच जंग छिड़ी रही। हालांकि, सूर्योदय के बाद दो तीन घंटे तक मौसम साफ रहा, फिर तेज धूप निकली लेकिन बाद में बादलों ने सूरज को फिर अपरी आगोश में ले लिया।
जिले में अगले पांच दिनों के भीतर मौसम बदला-बदला नजर आएगा। फरवरी में ही लोग अप्रैल मई माह की गर्मी का एहसास करने लगे थे। शुक्रवार सुबह आसमान में काले बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रिकार्ड किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से तापमान बढ़ने की संभावना है। गर्मी के मौसम बढ़ने से बाजारों में ठंडे पेय पदार्थों की बिक्री भी बढ़ गई है। बाजारों में नारियल पानी के साथ लस्सी और नींबू पानी की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगती है।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना का कहना है कि पांच दिन के भीतर मौसम का मिजाज बदल सकता है। बादलों के साथ बरसात भी होने की संभावना है।