फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Clouds encamped in the sky, surrounded by humidity

Pratapgarh News: आसमान में बादलों का डेरा, उमस ने घेरा

Thu, 22 Jun 2023 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 22 Jun 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Clouds encamped in the sky, surrounded by humidity
आसमान में बादलों का डेरा, उमस ने घेरा
विज्ञापन

प्रतापगढ़। मौसम का मिजाज बुधवार को बदला नजर आया। सूरज बादलों की ओट में दुबका रहा। बदरी छाई रही पर उमस हावी रही। उमस भरी गर्मी के बीच कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई। लोगों को तेज धूप से राहत मिली। बादलों की आवाजाही से अधिकतम तापमान भी 38.1 डिग्री दर्ज किया गया।
करीब एक माह से धूप की तपिश से लोगों के पसीने छूट रहे थे, लेकिन मंगलवार को जिले के कुछ स्थानों पर हुई हल्की बारिश ने मौसम बदल दिया। रात भर बादलों की धमाचौकड़ी बनी रही, हवाओं की रफ्तार सामान्य से तेज रही। रात में भी कुछ स्थानों पर सिर्फ बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन

बुधवार सुबह गर्मी की उमस की वजह से लोग पसीने से तरबतर नजर आए। बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर बाद अचानक आसमान पर बादलों ने डेरा जमा दिया। चक्रवाती हवाओं के प्रभाव से तापमान गोता लगा गया। अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि अभी मौसम उलटपुलट बना रहेगा। धूप-छांव के बीच बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। चक्रवाती हवाओं का बल मिला तो बारिश हो सकती है।

......
इनसेट-------------
बाजारों में दिखी चहल-पहल, पार्कों में भी लौटी रौनक
गर्मी के तल्ख तेवर की वजह से लोग बाजारों और पार्कों से दूरी बनाए थे। बुधवार को पंजाबी मार्केट, सब्जी मंडी, फलमंडी में चहल-पहल नजर आई। शहीद उद्यान, न्यू कॉलोनी बाबागंज स्थित पार्कों में बच्चों के साथ बड़े, बुजुर्ग व महिलाएं भी पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed