फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   closed the byer center

एक नवंबर से खरीदना था धान, बंद है केंद्र

Sat, 05 Nov 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़। Updated Sat, 05 Nov 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
शासन ने एक नवंबर से क्रय केंद्रों पर किसानों का धान खरीदने का ऐलान किया था, लेकिन जिले में अभी तक क्रय केंद्र ही नहीं खुल सके हैं। ऐसे में जिले के अफसर शासन के आदेश की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इस बार उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ (यूपीएसएस) से धान खरीद का अधिकार छीन लिया गया है। जिले में प्रत्येक वर्ष किसानों का धान और गेहूं खरीदने वाली इस एजेंसी कार्य संतोषजनक नहीं होेने के कारण शासन ने यह फैसला लिया है। जिले में एक नवंबर से खुलने वाले 50 क्रय केंद्रों पर अभी ताला लटक रहा है। इससे जिन किसानों की धान की फसल तैयार हो गई है, वे बिचौलिए के हाथ बेचने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन


किसानों को उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए इस वर्ष जिले में 50 धान खरीद केंद्र खोलने के  लिए स्थल चयनित हुए हैं। मगर अभी तक जिले में एक भी केंद्र नहीं खुले हैं। महुली मंडी में केंद्र खुला भी है,तो अभी एक भी किग्रा की खरीद नहीं हुई है। पीसीएफ के 16 केंद्रों पर अभी बोरे और तराजू ही नहीं पहुंचे हैं। कर्मचारी कल्याण निगम, एग्रो, पीसीएफ ने अभी धान खरीद की दिशा में कोई तैयारी ही नहीं की है। जिले में एक नवंबर से 28 फरवरी तक धान खरीद होनी है। इस वर्ष किसानों का 40हजार मीट्रिकटन धान खरीदने का लक्ष्य रखा गया है। शासन ने इस बार एक बड़ा फैसला लिया है कि उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ को धान खरीद से वंचित कर दिया है। शासन के इस फैसले के बाद भी खरीद केंद्रों की संख्या में कोई कमी नहीं की गई है, बल्कि इस वर्ष एनसीसीएफ को धान खरीदने की जिम्मेदारी पहली बार दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed