फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Close associates of BJP MLA beat up JE, accused of demanding goonda tax

प्रतापगढ़ : भाजपा विधायक के करीबियों ने जेई को पीटा, गुंडा टैक्स मांगने का आरोप

Fri, 08 Mar 2024 02:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 08 Mar 2024 02:35 PM IST
सार

लोक निर्माण विभाग में तैनात अवर अभियंता छविराज यादव की देखरेख में बेनीपुर में सड़क का निर्माण चल रहा है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में अवर अभियंता ने आरोप लगाया है कि बुधवार शाम को वह सड़क निर्माण की प्रगति देखने गए थे।

विज्ञापन
Close associates of BJP MLA beat up JE, accused of demanding goonda tax
प्रतापगढ़ सदर विधायक राजेंद्र प्रसाद मौर्य। - फोटो : प्रतापगढ़

विस्तार

सदर विधानसभा क्षेत्र के बेनीपुर में निर्माणाधीन सड़क के बदले गुंडा टैक्स की मांग पूरी न हाेने पर सदर विधायक के प्रतिनिधि समेत करीबियों ने लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता को दौड़ाकर पीटा। घटना से आक्रोशित कर्मचारियों ने कोतवाली में तहरीर दी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक से मिलकर घटना की जानकारी दी। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को बाध्य होंगे।

विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग में तैनात अवर अभियंता छविराज यादव की देखरेख में बेनीपुर में सड़क का निर्माण चल रहा है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में अवर अभियंता ने आरोप लगाया है कि बुधवार शाम को वह सड़क निर्माण की प्रगति देखने गए थे। निरीक्षण के दौरान सदर विधायक के प्रतिनिधि अरुण मौर्य, करीबी शक्ति सिंह समेत करीब 10 लोग पहुंचे।

विज्ञापन

आरोप है कि प्रतिनिधि के इशारे उनके करीबियों ने सरकारी काम बंद कराते हुए जेई को दौड़ाकर पीटा। आरोप है कि विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि सदर विधानसभा में जहां भी काम होगा, उसके बदले गुंडा टैक्स चाहिए। गांव के लोगों के बीचबचाव पर उनकी जान बची।

बृहस्पतिवार को जेई छविराज ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए अपने सहकर्मियों के साथ पुलिस अधीक्षक से मिलकर घटना की जानकारी दी। जेई संघ ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तो वे लोग आंदोलन को बाध्य होंगे।


जेई का आरोप निराधार है। सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों से विवाद की बात सामने आई है। पुलिस निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करे। - राजेंद्र मौर्य, सदर विधायक

विज्ञापन

सदर विधायक के बेटे व करीबियों पर पहले भी लगे हैं आरोप

सदर विधायक राजेंद्र मौर्य के बेटों व करीबियों पर पहले भी आरोप लगे हैं। कोहड़ौर में विधवा की जमीन कब्जाने और मैरिज हाल में चोरी करने की आशंका में युवक की पिटाई में विधायक के बेटों और करीबियों पर आरोप लग चुके हैं। उनके करीबियों का एक और मामला तब खासा चर्चा में रहा जब चिलबिला बाजार में जमीन के विवाद में विधायक के करीबियों की प्रताड़ना से परेशान दिव्यांग युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed