फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Cleanliness campaign was carried out by covering hospitalized patients with sheets

गजब : अस्पताल में भर्ती मरीजों को चादर ओढ़ाकर चलाया गया सफाई अभियान

Mon, 07 Nov 2022 09:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 07 Nov 2022 09:38 PM IST
सार

प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण आलोक कुमार नौ नवंबर को डॉ. सोने लाल पटेल मेडिकल कॉलेज के साथ राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय का निरीक्षण करने आ रहे हैं।

विज्ञापन
Cleanliness campaign was carried out by covering hospitalized patients with sheets
Pratapgarh News : मरीजों को चादर ओढ़ाकर अस्पताल की सफाई करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा के आने की सूचना से ही स्वास्थ्य महकमे में सक्रियता आ गई है। प्रोटोकॉल आते ही मेडिकल कॉलेज प्रशासन खामियों को दूर कराने में जुटा है। सोमवार को धूल व गंदगी से पटे मेडिकल कॉलेज से संबद्ध राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में सफाई अभियान चलाया गया। बेड पर भर्ती मरीजों को चादर ओढ़ाकर सफाई कराई गई।  

विज्ञापन



प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण आलोक कुमार नौ नवंबर को डॉ. सोने लाल पटेल मेडिकल कॉलेज के साथ राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय का निरीक्षण करने आ रहे हैं। सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग साफ-सफाई अभियान में जुट गया। इमरजेंसी कक्ष में भर्ती मरीजों को चादर से ढंककर ऑक्सीजन पाइप लाइन समेत अन्य उपकरण पर लंबे समय से जमीं धूल की परतों को कर्मचारियों ने हटाया। दिनभर सफाई कर्मचारी वार्ड से लेकर अस्पताल परिसर को चमकाने में जुटे रहे। 

विज्ञापन

ओपीडी के सामने जमे पानी को निकालने के लिए पंप लगाया गया। डिजिटल एक्सरे कक्ष  को जाने वाले मार्ग पर जलभराव की समस्या को दूर करने के प्रयास जारी रहे। वार्ड से लेकर अस्पताल परिसर तक सफाई अभियान चला। सीएमएस डॉ. सुरेश सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा के आने की उम्मीद है। 
 


अस्पताल की कमियां हो सकती हैं उजागर
मेडिकल कॉलेज के साथ अस्पताल का निरीक्षण करने आ रहे प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा के सामने अस्पताल और कॉलेज की समस्याएं उजागर हो सकती हैं। उनके आगमन पर राजनीतिक दलों के नेता अस्पताल कमियां, अव्यवस्था का मुद्दा उठाने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed