फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Class 5 student crushed to death by uncontrolled tractor

Pratapgarh News: बेकाबू ट्रैक्टर ने कक्षा पांच के छात्र को रौंदा, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Class 5 student crushed to death by uncontrolled tractor
साइकिल से स्कूल जा रहे कक्षा पांच के छात्र को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। मृतक छात्र घर का इकलौता चिराग था। ट्रामा सेंटर में मृत घोषित करने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। घटना के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ट्रैक्टर कब्जे में कोतवाली ले आई है।
विज्ञापन




लालगंज कोतवाली के असैनापुर निवासी स्व. राजमणि मिश्र का 12 वर्षीय पुत्र शुभ मिश्रा वर्मा नगर स्थित एक विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र था। बुधवार की सुबह आठ बजे वह साइकिल से पढ़ने स्कूल जा रहा था। वर्मा नगर तिराहे से कुछ दूर पहले तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। आनन फानन में उसे लालगंज ट्रामा सेंटर लाया गया। यहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर परिवार के लोग पहुंचे तो चीख पुकार मच गई। इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत के बाद उसकी मां शीला देवी रोते बिलखते बदहवास हो गई। उसको भरोसा ही नहीं हो रहा था कि उसके घर का चिराग शुभ की मौत हो गई है। उधर घटना के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ट्रैक्टर कब्जे में लेकर कोतवाली लौट आई। वहीं लालगंज ट्रामा सेंटर में परिजनों को समझा बुझाकर शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। प्रभारी निरीक्षक विजयकांत सत्यार्थी ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है, तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed