{"_id":"5ec81f470ceadc34b60705f8","slug":"clashes-ruckus-stones-at-police-in-two-villages-of-pratapgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ में दो गांवों के लोगों में झड़प, बवाल, पुलिस पर पथराव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ में दो गांवों के लोगों में झड़प, बवाल, पुलिस पर पथराव
Sat, 23 May 2020 12:24 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़

Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 23 May 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
lockdown in pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
पट्टी इलाके के धूंई और गोविंदपुर के ग्रामाीणों के बीच शुक्रवार दोपहर खेत में मवेशी जाने के विवाद में मारपीट के बाद बवाल हो गया। गोविंदपुर के ग्रामीणों ने धूंई गांव के प्रधान के दो बेटों की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी पथराव कर दिया। ईंट-पत्थर लगने से चार पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। खबर पाकर पहुंची आठ थानों की फोर्स ने बवालियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। उपद्रवियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज के साथ फायरिंग करनी पड़ी। लाठीचार्ज के दौरान सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने 24 लोगों को हिरासत में लिया है।
धूंई गांव के रामआसरे तिवारी के खेत में पड़ोसी गांव गोविंदपुर के नन्हें वर्मा की गाय चली गई थी। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। शुक्रवार को इसी मामले को लेकर परसद गांव में पंचायत थी। पंचायत में धूईं प्रधान के बेटे अनिल तिवारी के साथ पुलिस भी मौजूद थी। पंचायत में विवाद सुलझने के बाद अनिल घर जा रहे थे। इस दौरान किसी ने गोविंदपुर गांव में अफवाह फैला दी कि नन्हें वर्मा पक्ष के लोगों को प्रधान पुत्र अनिल तिवारी के लोगों ने पीट दिया है। इस पर गोविंदपुर और परसद गांव से भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने रास्ते में प्रधान पुत्र अनिल तिवारी पर हमला बोल दिया। बचाने के लिए आए उनके भाई ललित तिवारी और भतीजे विवेक और अभिषेक को भी पीटा गया।
गोविंदपुर गांव के सोनेलाल, रामसुख वर्मा, रमेश वर्मा समेत तीन दर्जन लोगों ने तीनों को पीटकर लहुलूहान कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने पिटाई के दौरान उनके कीमती सामान भी छीन लिए और फायरिंग करते हुए चले गए। घायल प्रधान पुत्र पट्टी कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। बवाल की जानकारी होने पर पट्टी पुलिस गोविंदपुर गांव पहुंची और आठ लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस उन्हें लेकर आ रही थी तभी ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। लोग पुलिसकर्मियों पर पथराव करने लगे। इससे पुलिस बैकफुट पर आ गई। खबर पाकर एएसपी पूर्वी सुरेंद्र द्विवेदी आठ थानों की फोर्स के साथ गांव पहुंचे। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।
विज्ञापन
उपद्रवियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसके बाद भी बवाली पीछे नहीं हट रहे थे। पुलिस को हालात नियंत्रित करने के लिए फायरिंग करनी पड़ी। तब जाकर बवालियों को काबू किया जा सका। पुलिस ने गांव से महिलाओं-पुरुषों समेत 24 लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि कुछ लोगों ने एक-दो पत्थर फेंके थे। किसी पुलिसकर्मी को चोटें नहीं आई हैं। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। हालात काबू में हैं।
प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पट्टी कोतवाली पुलिस ने बवाल के मामले में धूंई गांव के प्रधान पुत्र अनिल तिवारी की तहरीर पर गोविंदपुर गांव के सोनेलाल, रामसुख वर्मा, रमेश वर्मा समेत 12 नामजद और पचास अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना के बाद प्रधान पुत्र ने कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर दी थी।