{"_id":"667de204d1d6ac9f1402fdb4","slug":"clash-with-security-personnel-in-medical-college-police-detained-four-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-119586-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा कर्मियों से तकरार, चार को पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा कर्मियों से तकरार, चार को पुलिस ने हिरासत में लिया
Fri, 28 Jun 2024 03:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 28 Jun 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने पहुंचे एक मरीज को स्वास्थ्यकर्मी ने पीट दिया। बात बढ़ी तो अस्पताल में मौजूद कुछ लोग डॉक्टर के साथ सुरक्षाकर्मी से भिड़ गए। उनके बीच तीखी तकरार होने लगी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर चली गई। चर्चा है कि डॉक्टर ने कार्रवाई के लिए दी तहरीर दी। फिर एक पूर्व विधायक का फोन आने के बाद अपना शिकायती पत्र वापस ले लिया।
नगर कोतवाली के पूरे केशवराय गांव का रहने वाला एक नशेड़ी युवक बुधवार रात उपचार कराने राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय पहुंचा। वार्ड बॉय मरहम पट्टी कर रहा था। नशेड़ी युवक अस्पताल में वार्ड बॉय को अपशब्द कहने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वार्ड बॉय ने युवक को पीट दिया। इसके बाद युवक हंगामा करते हुए इमरजेंसी में पहुंचा और चिकित्सक से भिड़ गया। बाहर मौजूद सुरक्षाकर्मी पहुंचे तो नशे में धुत युवक के साथ मौजूद कई युवक विवाद करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस हंगामा कर रहे चार युवकों को अपने साथ कोतवाली ले गई। इमरजेंसी के मेडिकल ऑफिसर मनीष कश्यप ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। बाद में चिकित्सक ने तहरीर वापस ले ली। सीएमएस डॉ. रमेश पांडेय ने कहा कि मरीज के साथ मारपीट की सूचना प्राचार्य को दी गई थी। वार्ड बॉय से लिखित में जवाब मांगा गया है।