फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Clap, plate, shankhanad echoed belha

ताली, थाली, शंखनाद से गूंज उठा बेल्हा

Mon, 23 Mar 2020 12:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Clap, plate, shankhanad echoed belha
Clap, plate, shankhanad echoed belha - फोटो : PRATAPGARH
जनता कर्फ्यू के दौरान रविवार की शाम थाली, ताली व शंखनाद की गूंज से पूरा वातावरण गूंजायमान हो उठा। कोरोना वायरस के बचाव में जुटी के प्रति लोगों ने पूरे मनोयोग से उत्साहवर्धन किया। हिंदू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई सभी मजहब के लोग एक साथ दिखे। प्रधानमंत्री के आह्वान पर शहर से लेकर गांव तक हर घर से महामारी से बचाने के लिए जुटी सहयोगियों की टीम का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जनता कर्फ्यू का असर रविवार को शहर से लेकर गांव तक दिखा। सुबह सात बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। शहर में सभी मुहल्लों की गलियां, सड़के, चौराहे पर विरानी छाई रही। शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर कोरोना वायरस के बचाव में जुटी डाक्टरों की टीम, पुलिस प्रशासन सहित सहयोगियों का उत्साहवर्धन करने के लिए लोगों ने घरों में थाली, घंटी, व शंख की व्यवस्था कर रखी थी।
विज्ञापन

शाम पांच बजते ही शहर में लोग थाली, घंटी, शंख आदि लेकर परिवार के साथ बाहर निकलकर बजाना शुरू किए। शहर के बाबागंज, विवेक नगर, घंटाघर, पंजाबी मार्केट, अंबेडकर चौराहा, बेल्हादेवी धाम, दहिलामऊ, स्टेशनरोड, जोगापुर, सहोदरपुर, अचलपुर सहित शहर के सभी मोहल्लो से अपने-अपने घरों से थाली, घंटी बजाने के साथ शंखनाद शुरू किया तो पूरा वातावरण गूंजायमान हो उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिलबिला मेें एलायंस क्लब के अंतर्राष्ट्रीय एडवाइजर समाजसेवी रोशन लाल ने परिवार व क्लब के मेंबर के साथ थाली बजाकर आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की पहल वाकई बहुत ही सरानीय है। रामानुज आश्रम में धर्माचार्य ओम प्रकाश पंाडेय ने आश्रम के सहयोगियों के साथ थाली व शंखनाद कर उत्सावर्धन किया।
कोरोना वायरस में जुटी टीम की सफलता की कामना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। लोगों ने भगवान के जयकारे भी लगाए, मुस्लिम भाईयों ने दुआ में हाथ उठाए। यही हाल गांवों का भी रहा। वहां भी लोग अपने- अपने घरोें से निकले, थाली, ताली, घंटी, व शंखनाद से लोेगों के प्रति आभार प्रकट किया।

चेकिंग देख रास्ते मेें रोक दी बस, यात्रियों से हुई झड़प
प्रतापगढ़। बरेली से वाराणसी जा रही यात्रियों से भरी बस को रास्ते में पुलिस की चेकिंग देख चालक ने रास्ते में ही रोक दी। बस आगे ले जाने से इंकार कर दिया। इस यात्रियों ने जमकर हंगामा काटा। आखिरकार चालक ने सभी का किराया वापस कर बस बरेली लेकर वापस लौट गया। यात्री दिनभर रास्ते में भटकते रहे।

Clap, plate, shankhanad echoed belha

Clap, plate, shankhanad echoed belha- फोटो : PRATAPGARH

Clap, plate, shankhanad echoed belha

Clap, plate, shankhanad echoed belha- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed