{"_id":"56eaf0f74f1c1b50248b479a","slug":"civil-news-patti","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पालियों में मिलेगी बिजली, दो घंटे बढ़ी आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पालियों में मिलेगी बिजली, दो घंटे बढ़ी आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 17 Mar 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पट्टी क्षेत्र में विद्युत रोस्टर बदले जाने से हो रही असुविधा और लोगों की मांग पर शासन ने रोस्टर बदल दिया है। जेई एएन यादव ने बताया कि नए रोस्टर के मुताबिक शाम 06 बजे से रात्रि के 01 बजे एवं सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक बिजली आपूर्ति की जाएगी। नए रोस्टर में पहले से दो घंटे अधिक बिजली मिलेगी।
ग्रामीण अंचल में विद्युत विभाग द्वारा रात 11 बजे आपूर्ति दी जाती थी। इससे लोगों को कोई फायदा नहीं होता था। छात्र-छात्राओं को असुविधा होती थी। पढ़ाई के समय बिजली रहती ही नहीं थी। स्थानीय लोग इस रोस्टर की कई बार शिकायत कर चुके थे। जब यह मामला पट्टी विधायक राम सिंह के पास पहुंचा तो उन्होंने उच्चाधिकारियों से रोस्टर परिवर्तन की बात की। विधायक ने कहा कि नए रोस्टर से लोगों को फायदा होगा।