फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   City ODF Plus, 1321 urban seeking toilets

शहर ओडीएफ प्लस, तीन हजार शहरी मांग रहे शौचालय

Fri, 13 Aug 2021 12:28 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Fri, 13 Aug 2021 12:28 AM IST
सार

नगर पालिका व अधिकांश नगर पंचायतों को ओडीएफ प्लस घोषित किया जा चुका है। इसके बाद भी 1321 लोगों को शौचालय की जरूरत है। आवेदन करने वालों का आरोप है...

विज्ञापन
City ODF Plus, 1321 urban seeking toilets

विस्तार

नगर पालिका व अधिकांश नगर पंचायतों को ओडीएफ प्लस घोषित किया जा चुका है। इसके बाद भी 1321 लोगों को शौचालय की जरूरत है। आवेदन करने वालों का आरोप है कि बिना घर तक जांच के ही उनके आवेदन व शिकायतों को निस्तारित कर दिया जाता है। जिससे वे लोग खुले में शौच जाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद बेल्हा को ओडीएफ प्लस घोषित किया जा चुका है। स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत पालिका का प्रदर्शन भी बेहतर होता जा रहा है। स्वच्छ सर्वेक्षण में भी हर साल पालिका को बेहतर अंक मिल रहे हैं। इन सबके बावजूद अभी भी बहुत से शहरी शौच करने के लिए घर से बाहर जाने को मजबूर हैं। शहर के पड़ाव वार्ड, धर्मशाला वार्ड, पटखौली, पूर्वी सहोदरपुर, पश्चिमी सहोदरपुर, तहसील वार्ड के लोग अभी भी खुले में शौच करने जा रहे हैं।
विज्ञापन


शौचालय के लिए शहरी लगातार आवेदन करते रहते हैं, मगर उनका निस्तारण जिम्मेदार कर्मचारी कार्यालय बैठकर ही कर देते हैं। उनके घर पर जाकर समस्या का निस्तारण करना बेहतर नहीं समझते। पूर्वी सहोदरपुर के रहने वाल अजय गौड़ ने पालिका में शौचालय के लिए प्रार्थना पत्र दिया, मगर उनकी की अनदेखी कर दी गई। इसी तरह दूसरे वार्ड के लोगों ने भी शौचालय बनवाने के लिए मदद मांगते हुए पालिका कार्यालय में आवेदन किए हैं। कुछ लोगों ने ऑनलाइन तो कुछ ने ऑफलाइन आवेदन किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदनों की समय-समय पर पालिका के अधिकारी कर्मचारियों से जांच कराकर निस्तारण कराते हैं। 1321 शहरियों को शौचालय की जरूरत है। हालांकि इसमें से अधिकांश आवेदनों का अभी तक सत्यापन नहीं हो सका है। ईओ मुदित सिंह ने बताया कि शासन से जो लक्ष्य मिला था, उस पूरा कर लिया गया है।


अभी कोई बजट नहीं आ रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना में शौचालय भी शामिल हैं। शासन के दिशा-निर्देश पर आवेदनों का निस्तारण होगा। शौचालय के लिए पालिका के पास कोई अतिरिक्त बजट नहीं है। लोगों को खुले में शौच न जाने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed