फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   city devolopment

सदन की बैठक में पास हुआ नगर के विकास का खाका

Sat, 29 Nov 2014 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 29 Nov 2014 12:31 AM IST
विज्ञापन
city devolopment
शोर-शराबे के बीच शुक्रवार को नगर पालिका सदन की बैठक में सभी 25 वार्डों के विकास का प्रस्ताव पेश हुआ। सदन की सहमति पर इनमें से कुछ ही पास हुए। सभासदों ने वार्डों की समस्या के निस्तारण पर जोर दिया तो कुछ दूसरों की बातों पर सिर्फ सिर हिलाते रहे।
विज्ञापन

नगर पालिका सभाकक्ष में दूसरे पहर करीब तीन बजे से अध्यक्ष हरिप्रताप सिंह ने सदन की कार्रवाई शुरू की। शुरुआती दौर में एक दो सभासद छह माह बाद बुलाई गई बैठक के कारण को लेकर तैश में दिखे। अध्यक्ष ने उन्हें कायदा कानून का पाठ पढ़ाया तो वे शांत हो गए। सदन में जून, जुलाई, अगस्त व सितम्बर 2014 का आय-व्यय सर्वसम्मति से पारित हुआ। सेवानिवृत्त अकेंद्रियत कर्मचारियों के पेंशन आदि के लिए 15 लाख रुपए प्रति माह की स्वीकृति दी। संविदा सफाई कर्मचारियों के वेतन भुगतान का बजट पारित कर शासन को भेजा गया। शहर के चौराहों पर महापुरुषों की प्रतिमाओं के सौंदर्यीकरण व माल्यार्पण के लिए सीढ़ियां बनवाने का भी प्रस्ताव पास हुआ। सदन ने चौक घंटाघर को भव्य स्वरूप देने व सौर ऊर्जा चालित घड़ियों को लगाने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दे दी है। नगर के वार्डों में छोटे-मोटे कार्यों की मरम्मत कराने के लिए संविदा पर राजगीरों एवं मजदूरों को रखने का निर्णय सदन की सहमति से लिया गया। सभासद संजय इश्तियाक ने मेसर्स बीएस गांधी एंड संस द्वारा पूर्व में कराए गए दो मार्गों के पार्ट कार्य का भुगतान कोर्ट के अंतिम फैसले के बाद किए जाने का प्रस्ताव रखा। इसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। सदन ने 13 वें वित्त आयोग मद से स्टील टैंकर, दो मैजिक, एक 63 किलोवाट का ट्राली माउंटेंड जनरेटर सेट, 50 नग कंटेनर, 50 ठेला क्रय किए जाने की मंजूरी दी है। सभासद आशा किरण सिंह ने प्रत्येक वार्ड में दो हैंडपम्प लगाए जाने का प्रस्ताव पेश किया। इस पर सभासदों ने सहमति प्रदान की। मार्ग प्रकाश के लिए 60 नग सोलर लाइट क्रय करने का मसौदा भी सदन में पास हुआ। बैठक में सभासद हेमलता, फिरोज अहमद, धर्मशील, मो. कासिम, त्रिलोचन, जानकी देवी, सीता देवी, उर्मिला सिंह, रेहाना बेगम, श्रीनाथ यादव, श्रीराम पटेल, चंदन, निर्मला सिंह, श्यामबाबू, राजेन्द्र मौर्य, उमेश चंद्र, मो. इस्तियाक, परवीन बानो, देवव्रत, मो. अख्तर, मुहिबुल आरफीन, शमसुद्दीन, प्यारे लाल, माधुरी सिंह रहीं।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed