फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Citizens getting contaminated water

Pratapgarh News: शहरियों को मिल रहा दूषित पानी

Tue, 04 Jul 2023 09:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 04 Jul 2023 09:02 PM IST
विज्ञापन
Citizens getting contaminated water
सिविल लाइन दहिलामऊ की कॉलोनी में कई दिनों से दूषित पानी की हो रही आपूर्ति, शिकायत कर रहे अनसुनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। शहर के दहिलामऊ सिविल लाइन्स इलाके में रहने वाले लोगों के घरों में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। जलकल विभाग शिकायत दूर करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। इससे करीब 50 से अधिक मकानों में रहने वाले लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं।

मुख्य डाकघर के करीब दहिलामऊ क्रिश्चियन कॉलोनी में करीब पंद्रह दिन से गंदे पानी की आपूर्ति की जा रही है। पाइप की टोटी खोलते ही काला पानी बाल्टी में गिरने लगता है। यह एक मकान का नहीं बल्कि 50 से अधिक मकानों की समस्या है। पानी आने के बाद करीब बीस से आधे घंटे तक बिल्कुल दूषित पानी आता है, फिर धीरे धीरे कुछ हद तक साफ हो जाता है, लेकिन इससे दुर्गंध तब भी आती रहती है। मोहल्ले के मनोज, मोहम्मद शरीफ, सीमा, रीता का कहना है कि इस समस्या से निजात दिलाने के लिए कई बार नगर पालिका के जलकल विभाग जाकर शिकायत की गई, लेकिन निराकरण नहीं हुआ। नगर पालिका के ईओ राम अचल कुरील ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है। नालियों के बीच से गुजरी पाइप लीक हाेने से समस्या आ सकती है। खामी दूर कराकर शुद्ध पानी की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed