{"_id":"5ce84d42bdec22075a3be21f","slug":"churning-on-the-defeat-in-lok-sabha-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव में मिली हार पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव में मिली हार पर मंथन
Sat, 25 May 2019 01:30 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 25 May 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
बसपा
लोकसभा चुनाव में गठबंधन प्रत्याशी को मिली हार पर बसपा व सपा ने मंथन शुरू कर दिया है। किस स्तर पर कहां चूक हुई, हर बूथों पर मिलान हो रही है। सपा व बसपा के नेता एक दूसरे के बूथों पर मिले मतों की जानकारी करने में लगे हुए हैं। मतदान केंद्रों पर मिले मतों का रिकार्ड मिलते ही पार्टी मुख्यालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी अशोक त्रिपाठी को भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता से 1,17,439 मतों से हार का सामना करना पड़ा। यह हार बसपा व सपा के नेताओं पर करारा प्रहार है। जातीय समीकरण के सहारे बसपा ने ब्राह्मण चेहरे पर दांव लगाया था लेकिन चुनाव में यह समीकरण काम न आया। चुनाव में चूक किस स्तर पर हुई। इसके लिए सपा व बसपा के शीर्ष नेतृत्व ने मिले मतों का ब्यौरा तलब किया है। उन मतदान केंद्रों की रिपोर्ट विशेष तौर पर मांगी गई है। जहां पार्टी के पदाधिकारी रहते हैं। जिसे एकत्र करने में पार्टी के कुछ नेताओं को लगाया गया है। ताकि यह पता चल सके कि पार्टी के नाम पर कब्जा जमाकर बैठे लोग अपने बूथ पर प्रत्याशी को कितना मत दिला सके।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो सपा व बसपा के नेता मतदेय स्थलों पर हुई हारजीत का ब्यौरा एकत्र करते रहे। सपा के उपाध्यक्ष इरशाद सिद्दीकी ने बताया कि गठबंधन प्रत्याशी की हार के बाद चूक को लेकर मंथन चल रहा है।
विज्ञापन