फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Child's death, nurse accused of giving wrong vaccination

Pratapgarh News: बच्चे की मौत, नर्स पर गलत तरह से टीका लगाने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Child's death, nurse accused of giving wrong vaccination
22 दिन के बच्चे की अचानक तबीयत खराब होने से मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने अस्पताल में टीकाकरण से शिशु की मौत होने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। चिकित्साधिकारी ने टीका लगने से शिशु की मौत को निराधार बताया है।
विज्ञापन

उदयपुर के राजापुर ठेकेदार का पुरवा निवासी अरुण कुमार की पत्नी गुड़िया ने तीस जुलाई को सांगीपुर सीएचसी में एक पुत्र को जन्म दिया। डिस्चार्ज होने पर जच्चा और बच्चा दोनों सकुशल घर चले गए। इस बीच 22 दिन बाद बुधवार की रात बच्चे की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल में टीकाकरण के बाद मौत होने का आरोप लगाया है। मृतक शिशु की दादी सोना देवी ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि बुधवार को वह पौत्र को टीका लगवाने सांगीपुर सीएचसी आई थी। यहां नर्स ने टीका लगाया। दादी ने जब शिशु के जन्मकार्ड पर इंट्री करने की बात कही तो नर्स ने गालियां देते हुए भगा दिया। इसी रात तबीयत बिगड़ने से बच्चे की मौत हो गई। इस बारे में सांगीपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद कुमार तिवारी ने बताया कि शिशु को जन्म के समय ही तीन टीके लगे थे। इसके बाद अभी टीका लगने का कोई रोस्टर ही नहीं था। परिजनों का अस्पताल को जिम्मेदार ठहराना पूरी तरह से निराधार है। उदयपुर एसओ राधेबाबू ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। जांच के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed