फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Children suffering from cold and cough doubled in 15 days

Pratapgarh News: 15 दिन में दोगुने हो गए सर्दी-जुकाम, खांसी से पीड़ित बच्चे

Sun, 01 Oct 2023 09:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 01 Oct 2023 09:00 PM IST
विज्ञापन
Children suffering from cold and cough doubled in 15 days
मौसम में बदलाव का असर बच्चों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। बच्चों में सर्दी-जुकाम, बुखार, खांसी की शिकायत बढ़ी है। इसके साथ अस्पताल पहुंचने वाले हर दूसरे बच्चे बुखार से भी परेशानी है। 15 दिन में ऐसे बाल मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। 60-65 से बढ़कर यह आंकड़ा करीब 130 से140 तक पहुंच गया है। सरकारी ही नहीं, निजी अस्पतालों की ओपीडी में बीमार बच्चों की संख्या दोगुनी हो गई है।
विज्ञापन

रविवार को राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में अवकाश की वजह से ओपीडी बंद थी, लेकिन बीमार बच्चों को लेकर अभिभावक इमरजेंसी पहुंचे। मेडिकल अफसर ने बाल रोग विशेषज्ञ के साथ बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दीं। मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल कुमार के अनुसार अचानक बदला मौसम बच्चों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। सर्द-गर्म हो रहे मौसम में बच्चों के प्रति सावधानी जरूरी है।
विज्ञापन

डॉ. अनिल के मुताबिक इस सीजन में इंफ्लूएंजा (फ्लू) का प्रकोप बढ़ जाता है। संक्रमित बच्चों को पहले सर्दी-जुकाम, खांसी के साथ ही बुखार आता है। इसकी चपेट में आने वाले कमजोर बच्चों को सही इलाज नहीं मिला तो उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। शुरुआत में परिजन अगर बच्चों के डॉक्टर को दिखा लें तो बीमारी की गंभीरता कम होने के साथ बच्चे जल्दी स्वस्थ हो जाते हैं। बच्चों के मामले में थोड़ी सी लापरवाही कभी-कभी मुसीबत बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
संक्रमित या उसके संपर्क में आने से फैल रहा
बच्चे, हमउम्र के बच्चों के साथ ही खेलते हैं। इनमें अगर कोई बच्चा इंफ्लूएंजा से संक्रमित होता है तो साथ के अन्य बच्चों के संक्रमित होने की आशंका रहती है। संक्रमित बच्चे को छूने या उसका सामान छूने से यह अधिक फैलता है। संक्रमित बच्चे के खांसने या छींकने से भी यह संक्रमण एक बच्चे से दूसरे में फैलता है, लेकिन इसके संक्रमण की रफ्तार दूसरे अन्य वायरस की अपेक्षा कम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed