{"_id":"63ed33dc649bd902ca05614a","slug":"children-of-council-schools-will-study-in-smart-class-pratapgarh-news-c-3-1-57043-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगे परिषदीय स्कूलों के बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगे परिषदीय स्कूलों के बच्चे
Thu, 16 Feb 2023 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 16 Feb 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
जिले के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों के बच्चे अब स्मार्ट क्लास में पढ़ाई करेंगे। निजी स्कूलों की तर्ज पर अब प्राइमरी स्कूलों को विकसित किया जाएगा। पहले चरण में 543 स्कूलों को चिन्हित किया गया है। नए शिक्षासत्र में स्मार्ट क्लास बनाने की कवायद शुरू होगी।
जिले में बच्चों को स्मार्ट शिक्षा देने के लिए स्कूलों को हाईटेक किया जाएगा। डिजिटल माध्यम स्मार्ट क्लास तैयार किए जाएंगे। उसके लिए शिक्षको को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे वह बच्चों ऑफलाइन के साथ- साथ ऑनलाइन भी बेहतर तरीके से पढ़ा सकें।
निपुण भारत अभियान के तहत परिषदीय स्कूलों के बच्चों के लिए दीक्षा एप समेत अन्य माध्यमों किया गया है। चयनित स्कूलों में स्मार्ट क्लास बनाने के लिए प्रत्येक स्कूल पर 2.20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
उसमें से दीक्षा एप के माध्यम से टेस्ट बुक और टीचिंग मैनुअल उपलब्ध कराए जाएगा। इसके जरिए 6500 से अधिक वीडियो कंटेंट से बच्चों को पढ़ाया जाएगा। स्कूल में प्रोजेक्टर और कंप्यूटर की व्यवस्था की जाएगी।
Iजिले के 543 स्कूलों में स्मार्ट क्लास बनाने के लिए चुना गया है। इन स्कूलों में बच्चों की संख्या अधिक है। दूसरे चरण में और स्कूलों का चयन किया जाएगा। भूपेंद्र सिंह, बीएसएI