फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Children got books after half the session

आधा सत्र बीतने के बाद बच्चों को मिली किताबें

Tue, 27 Sep 2022 07:45 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 07:45 PM IST
सार

आधा शिक्षा सत्र बीतने के बाद परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को पुस्तकें मिली हैं।जिले के 2032 प्राइमरी, 722 मिडिल और 160 सहायता प्राप्त स्कूलों में 2,83,475 बच्चे पढ़ाई करते हैं।यानी आधा शिक्षासत्र बगैर पुस्तकों के ही निकल गया।

विज्ञापन
Children got books after half the session

विस्तार

आधा शिक्षा सत्र बीतने के बाद परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को पुस्तकें मिली हैं। समय से किताबें न मिलने से इस बार बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। अब किताबें बच्चों को भले हीं मिल गई है, मगर कोर्स पूरा कराना किसी चुनौती से कम नहीं होगा।
विज्ञापन

जिले के 2032 प्राइमरी, 722 मिडिल और 160 सहायता प्राप्त स्कूलों में 2,83,475 बच्चे पढ़ाई करते हैं। अप्रैल माह से नए शिक्षासत्र की शुरुआत हुई, मगर बेसिक शिक्षा विभाग से पुस्तकें बच्चों को नहीं मिलीं। वे बगैर पुस्तकों के ही पढ़ाई करते रहे।
विज्ञापन

जुलाई माह में पुस्तकों की खेप आई, लेकिन वह पर्याप्त नहीं थी। कहीं मिली तो कहीं बच्चें पुस्तकों का इंतजार करते रहे। धीरे-धीरे शिक्षा सत्र के छह माह बीत गए। यानी आधा शिक्षासत्र बगैर पुस्तकों के ही निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधा शिक्षासत्र बीतने के बाद अब विद्यालयों में पुस्तकें मुहैया हो पाई हैं। अब समय से कोर्स पूरा करना चुनौती होगा। बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि नई किताबें नहीं आई थीं। पुरानी किताबों से पठन-पाठन कराया जा रहा था। शैक्षिक सत्र के हिसाब से बच्चों का कोर्स पूरा हो चुका है। पढ़ाई में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed