फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Child dies in bike collision, two injured including mother

बाइक भिड़ंत में बच्चे की मौत, मां सहित दो घायल

Sat, 29 Feb 2020 01:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Child dies in bike collision, two injured including mother
Child dies in bike collision, two injured including mother
परियावां। रिश्तेदारी से लौट रही महिला की बाइक में दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार महिला, उसका बच्चा व एक रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन

संग्रामगढ़ थाना थाना क्षेत्र के पूरे गमेलन का पुरवा भद्दिव निवासी मुकेश पुत्र हरीलाल की पत्नी रीता अपने पुत्र शिवा (5) के साथ रायबरेली जनपद के खौसनहा स्थित मायके में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। गुरुवार की रात वह अपनी बहन के लड़के कुलदीप के साथ ससुराल लौट रही थी। नवाबगंज थाना क्षेत्र के कंहेरूआ चौराहा के पास पल्सर सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। घटना के बाद बाइक सवार भाग निकला। हादसे में तीनों को गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान चिकित्सकों ने शिवा को मृत घोषित कर दिया। साथ ही दोनों घायलों को प्रयागराज रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सूचना परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजन बच्चे का शव देख बिलख पड़े। मृतक के पिता मुकेश की तहरीर पर नवाबगंज पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed