{"_id":"611aab448ebc3e42fe5958bf","slug":"child-dies-due-to-uncontrollable-car-collision-pratapgarh-news-ald313486098","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार की टक्कर से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू कार की टक्कर से बालक की मौत
Tue, 17 Aug 2021 12:21 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:21 AM IST
सार
बेकाबू कार की टक्कर से बालक की मौत हो गई। जबकि उसका रिश्तेदार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लालगंज कोतवाली के हंडौर चौराहे के करीब सोमवार शाम शहर की ओर से एक कार तेजी से आ रही थी।
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेकाबू कार की टक्कर से बालक की मौत हो गई। जबकि उसका रिश्तेदार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लालगंज कोतवाली के हंडौर चौराहे के करीब सोमवार शाम शहर की ओर से एक कार तेजी से आ रही थी।
चौराहे पर बांसूपुर निवासी प्रमोद कुमार विश्वकर्मा का बारह साल का बेटा अंश विश्वकर्मा व उसकी बुआ का बेटा बादल विश्वकर्मा (15) साइकिल से जा रहे थे। कार चालक ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे दोनों दूर जा गिरे। साइकिल कार में फंस गई। जिसे चालक घसीटते हुए तीन किमी दूर सगरा बाजार के आगे पहाड़पुर मोड़ तक ले गया।
वहां साइकिल निकालने के बाद कार सवार किठावर की ओर भाग निकला। घायल बालक व उसके रिश्तेदार को लेकर आसपास के लोग सीएचसी लालगंज ले गए, जहां डाक्टरों ने अंश को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल बादल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।