फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Child dies due to collision with Bolero, driver escapes

Pratapgarh News: बोलेरो की टक्कर से बालक की मौत, भाग निकला चालक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Child dies due to collision with Bolero, driver escapes
फतनपुर थाना क्षेत्र के शंकरगंज बाजार में सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बोलेरो ने बालक को जोरदार टक्कर मार दी। परिजन बालक को लेकर सीएचसी पहुंचे। रेफर होने के बाद मेडिकल कॉलेज जाते समय बालक की सांसें थम गईं। मौत के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

पटहटिया कला गांव निवासी विनोद सरोज पुणे में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। उनके दो बेटे शिवा और ऋतिक व बेटी खुशी हैं। मंगलवार को ऋतिक घर से कुछ दूर फतनपुर-वीरापुर मार्ग स्थित शंकरगंज बाजार गया था। सुबह करीब 8.15 बजे सड़क पार करते समय सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बालक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। ऋतिक घायल होकर सड़क पर गिर गया। स्थानीय लोगों की मदद से बालक को सीएचसी गौरा ले जाया गया। हालत बिगड़ते देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज आते समय रास्ते में ही बालक की मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर चले आए। बालक की दर्दनाक मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मां गेना देवी का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों से पुलिस से शिकायत नहीं की है। ऋतिक कक्षा तीन का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन







सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
दिलीपपुर थाना क्षेत्र के सरखेलपुर गांव के समीप मस्जिद के पास सोमवार की रात बाइक भिड़ंत में घायल युवक की इलाज के दौरान प्रयागराज में मौत हो गई। कंधई थाना क्षेत्र के राजापुर मुफरिद गांव निवासी अकरम उमर (33), शाहबाज (28), सरोवर (25) व तस्लीम (31) दो बाइक से दिलीपपुर की तरफ जा रहे थे।

एक बाइक पर अकरम और शाहबाज व दूसरी बाइक पर सरोवर और तस्लीम बैठे थे। सरखेलपुर गांव के समीप दोनों बाइक अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गईं। हादसे में बाइक सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। अकरम की हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर कर दिया गया। सोमवार रात इलाज के दौरान अकरम की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed