फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   child died by bricks

मनोरोगी ने ईंट-पत्थर से हमला, बालक की मौत, मां गंभीर

Fri, 13 Dec 2019 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
child died by bricks
मनोरोगी ने ईंट-पत्थर से किया हमला, बालक की मौत, मां गंभीर
विज्ञापन

घटना से मचा कोहराम, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में
रखहा (संवाद)। छप्पर के नीचे सो रहे मां-बेटे पर मनोरोगी ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इलाज के दौरान बालक ने दम तोड़ दिया। जिससे घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

कंधई थाना क्षेत्र के दलापुर निवासी बृजेश कुमार बुधवार को गांव में ही मजदूरी करने गया था। उसकी पत्नी नंदनी अपने चार साल के बेटे विनोद को लेकर छप्पर में लेटी हुई थी। शाम को पड़ोस का रहने वाला प्रदीप कुमार पुत्र उदयराज उसके आवासीय छप्पर में घुस गया। उसने नंदनी व विनोद पर ईंट-पत्थर से हमला बोल दिया। पत्थर लगने से विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी भाग निकला। गंभीर रूप से घायल विनोद को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आ गए। गुरुवार को सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि मासूम व उसकी मां पर गांव के ही मनोरोगी प्रदीप ने ईंट से हमला किया था। उसे हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिल गई है, मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed