फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Chief Minister Yogi coming to Belha again after 37 days

37 दिन बाद फिर बेल्हा आ रहे सीएम

Sat, 12 Oct 2019 11:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi coming to Belha again after 37 days
yogi adityanath
सीएम योगी आदित्यनाथ 37 दिन के बाद एक बार फिर बेल्हा आ रहे हैं। सात सितंबर को बेल्हा में मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी थी।
विज्ञापन

अब 15 अक्तूबर को सीएम प्रतापगढ़ सदर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा और अपना दल एस के संयुक्त प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं। शनिवार की शाम मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आते ही डीएम और एसपी ने गड़वारा स्थित इंटर कॉलेज का निरीक्षण कर एक्सईएन को हेलीपैड का निर्माण करने को कहा।
सदर विधानसभा उपचुनाव में कूदे प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार में पूरी ताकत झोंक दी है। अपना दल एस ने भाजपा में रहे राजकुमार पाल को टिकट देकर भले ही पिछड़ी जाति का कार्ड खेला है, लेकिन टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा नेताओं के भितरघात के साथ सवर्ण मतदाताओं की नाराजगी का भी पार्टी को भय सता रहा है।
विज्ञापन

यही वजह है कि सात सितंबर को बेल्हा आने वाले सीएम योगी आदित्यनाथ को 37 दिन बाद 15 अक्तूबर को एक बार फिर आना पड़ रहा है। शनिवार की शाम सीएम का कार्यक्रम आ गया। लखनऊ से 15 अक्तूबर को दोपहर 11.20 बजे वह हेलीकाप्टर से रवाना होंगे और 12 बजे शीतला प्रसाद इंटर कालेज गड़वारा के हेलीपैड पर उतरेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी दिन मुख्यमंत्री चित्रकूट और कानपुर में भी जनसभाएं करेंगे। मगर वह सबसे पहले बेल्हा आएंगे, इसके बाद वह चित्रकूट के लिए रवाना होंगे। शनिवार की शाम डीएम और एसपी गड़वारा इंटर कालेज पहुंचे और पूर्वी छोर पर हेलीपैड और उत्तरी छोर पर जनसभा के लिए स्थल का चयन किया। हेलीपैड के पास बिजली की 11000 लाइन को हटाने के लिए एक्सईएन को निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed