{"_id":"62c180d3351d33b900fae59b61f4b856","slug":"chief-elected-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय तिवारी लक्ष्मणपुर के प्रमुख निर्वाचित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजय तिवारी लक्ष्मणपुर के प्रमुख निर्वाचित
chief elected
Updated Fri, 05 Dec 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लीलापुर। लक्ष्मणपुर विकासखंड में प्रमुख पद पर संजय तिवारी आठ मतों से निर्वाचित हुए। गुरुवार को ब्लाक मुख्यालय पर हुए मतदान में 70 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मतदान किया। इनमें तीन मत अवैध पाए गए। विजयी संजय तिवारी को 36 तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अभिनंदन सिंह किल्लू को 28 मत मिले। गौरव मिश्रा को मात्र तीन मतों से संतोष करना पड़ा।
मतदान के बाद जैसे ही चुनाव परिणाम की घोषणा हुई संजय के समर्थक खुशी से झूम उठे। जिला विकास अधिकारी रमाकांत तिवारी ने विजयी ब्लाक प्रमुख संजय को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया। चुनाव की देख-रेख के लिए एसडीएम जयनाथ मौजूद रहे। गौरतलब है कि चार माह पूर्व क्षेत्र पंचायत प्रमुख अवधेश तिवारी के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित होने से यहां प्रमुख का पद रिक्त हो गया था। शासन ने त्रिस्तरीय समिति का गठन किया था।
प्रमुख पद के उपचुनाव में पूर्व प्रमुख अवधेश तिवारी के बेटे संजय तिवारी के निर्वाचन को लेकर लोगों ने प्रसन्नता जताई है। नवनिर्वाचित प्रमुख संजय तिवारी ने बीडीसी सदस्यों व प्रधानों का आभार जताया। पूर्व प्रमुख अवधेश तिवारी, देवी प्रसाद मिश्र, गंगाशिव शुक्ल, राजीव मिश्र, राजकुमार सिंह, संजय पांडेय, विनोद ओझा, रामचंद्र, संतोष शुक्ला, बृजेंद्र तिवारी, विजय नारायण पांडेय, संजय तिवारी आदि ने प्रमुख पद पर संजय के निर्वाचन पर हर्ष जताया है।