फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   checking in loot in highway

प्रतापगढ़-अमेठी सीमा पर लूट से हाइवे पर लगा जाम

Sun, 06 Oct 2019 12:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
checking in loot in highway
अमेठी के पीपरपुर थाने के परसोइया में लूट की घटना के बाद प्रतापगढ़ जिले का बार्डर पुलिस द्वारा बंद - फोटो : PRATAPGARH
कैश लूटने के लिए बाबूगंज से ही रेकी कर रहे थे लुटेरे
विज्ञापन

अंतू के बाबूगंज यूको बैंक से कार में 26 लाख रुपये लेकर निकले थे प्रबंधक
संडवाचंद्रिका/ कोहड़ौर। कैश लूटने के लिए लुटेरे अंतू के बाबूगंज से ही रुपये लेकर जा रही कार का पीछा कर रहे थे। रास्ते में मौका न मिलने पर बदमाश आगे बढ़ते गए। अमेठी सीमा में बदमाशों ने कार को रोकने के बाद 26 लाख रुपये लूट लिया। लूट की खबर मिलते ही नगर कोतवाली, कोहड़ौर और अंतू पुलिस वाहनों की चेकिंग के साथ ही जिले की सीमा पर लुटेरों की तलाश में भागदौड़ करने में जुट गई।

अंतू थाना क्षेत्र के बाबूगंज स्थित यूको बैंक के प्रबंधक अमित उपाध्याय ने बताया कि शनिवार दोपहर अमेठी जनपद के घोरहा शाखा में 26 लाख रुपये ले जाने के लिए वहां के शाखा प्रबंधक उमेश कुमार अपने कैशियर अंशु कुमार के साथ कार लेकर आए। रुपये लेने के बाद वह कार से अपनी बैंक के लिए निकल पड़े। पुलिस सूत्रों की मानें तो बदमाश बाबूगंज से ही कार के पीछे लग गए थे। जिले की सीमा में बदमाशों को सुरक्षित स्थान नहीं मिला। जैसे ही अमेठी जनपद के पीपरपुर थाना क्षेत्र के परसोइया में मौका मिला। बाइक सवार बदमाश रुपये लूटकर भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सुलतानपुर , अमेठी सीमा पर सघन तलाशी होने लगी। प्रयागराज आयोध्या राजमार्ग पर बदमाशों की तलाश में चेकिंग होती रही। पुलिस की चेकिंग से हाईवे पर जाम लग गया। हालांकि अमेठी जनपद की सीमा पर हुई लूट के चलते पुल्िस अफसरों ने राहत की सांस ली। सीओ सिटी अतुल शर्मा भी चेकिंग वाले स्थानों पर पहुंचे। इसके बाद कोहड़ौर थानाध्यक्ष के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ सिटी ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश अमेठी की ओर भागे हैं। जिले के संदिग्ध बदमाशों की तलाश की जा रही है।

अमेठी के पीपरपुर थाने के परसोइया में लूट की घटना के बाद प्रतापगढ़ जिले के बार्डर पर राजमार्ग पर य?

अमेठी के पीपरपुर थाने के परसोइया में लूट की घटना के बाद प्रतापगढ़ जिले के बार्डर पर राजमार्ग पर य?- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed