फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Cheating of lakhs in the name of getting job in army

सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर ले लिए लाखों

Tue, 14 Jun 2022 12:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Cheating of lakhs in the name of getting job in army
सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। महीने भर बाद भी नौकरी नहीं मिलने पर आरोपियों ने रुपये मांगने पर धमकी दी थी। महेशगंज थाना क्षेत्र के विश्वेशरगंज शिवाला निवासी पीयूष तिवारी के मुताबिक, बगल के गांव उतरार के रहने वाले अतुल तिवारी ने उसे सेना में नौकरी दिलाने की बात की थी।
विज्ञापन

अतुल ने नौकरी दिलाने के लिए रुपये की मांग की। इसके साथ ही सेना में नौकरी कर रहे अपने मौसी के लड़के सांगीपुर थाना क्षेत्र के कोटवा शुकुलपुर निवासी कुलदीप कुमार पांडेय उर्फ मोनू से मिलवाया। दोनों ने मिलकर पीयूष तिवारी के दोस्त शुभ नारायण मिश्र निवासी दुर्गा शुक्ल का पुरवा थाना नवाबगंज प्रयागराज, रोहित कुमार सोनी निवासी गोगहर थाना महेशगंज से रुपये। इसमें पीयूष तिवारी से 7 लाख, शुभ नारायण से साढ़े छह लाख, रोहित सोनी से 4 लाख 80 हजार रुपये एक खाता नंबर देकर ट्रांसफर करवा लिए।
विज्ञापन

इसके साथ ही एक महीने में नौकरी मिल जाने का आश्वासन दिया। एक महीने बाद जब बात की गई तो कुलदीप ने कहा कि नौकरी भूल जाओ और रुपये भी नहीं मिलेंगे। दोबारा रुपये मांगे तो जिंदा नहीं बचोगे। इससे पीयूष सहित अन्य लोग डर गए। हालांकि बाद में पीयूष ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर महेशगंज पुलिस ने अतुल तिवारी, कुलदीप पांडेय के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed