फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   chaupal in patti

बीडीओ ने सुनीं समस्याएं

Wed, 25 May 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 25 May 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
पट्टी ग्रामीण में खंड विकास अधिकारी द्वारा चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। आवास न मिलने व पात्र होने की शिकायत पर उन्होने संशोधन प्रस्ताव शासन को भेजकर ग्रामीणों को आवास दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान उनके द्वारा खुले में शौच न जाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया गया जिससे स्वच्छ भारत व प्रदेश मिशन कामयाब हो सके।
विज्ञापन

ख्ंांड विकास अधिकारी पट्टी आलोक कुमार सिंह ने पट्टी ग्रामीण में ग्रामीणों संग चौपाल लगाई। इस दौरान उनके द्वारा मनरेगा रजिस्टर, आय व्यय रजिस्टर, जाबकार्ड, मास्टर रोल, व संपदा रजिस्टर समेत अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया गया।
विज्ञापन


उन्होने ग्रामीणों से उनकी समस्याऐं भी पूछी इस दौरान ज्यादा शिकायत इस बात की रही कि लोगों को आवास पात्र होने के बाद भी सूची में नहीं शामिल किया गया। जिस पर उन्होने संशोधन प्रस्ताव ग्रामीणों के बीच बनवाकर शासन को भेजे जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान उनके द्वारा ग्रामीणों को शौचालय बनवाने तथा उसे प्रयोग करने तथा खुले में शौच न जाने के लिए भी प्रेरित किया गया। जिससे जनपद में चल रहे स्वच्छता अभियान मिशन को कामयाब बनाया जा सके। इस मौके पर ग्राम प्रधान कैलाशी देवी, एडीओ पंचायत अब्दलु रहीम, एडीओ एसटी आशुतोष सिंह समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed